फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   girl stained body with a hot knife by family after love marriage in delhi

दिल्ली: प्रेम विवाह करने पर परिजनों ने लड़की को दी रूह कंपा देने वाली सजा, देखकर पुलिस भी हैरान

Fri, 10 Sep 2021 09:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 10 Sep 2021 09:41 AM IST
सार

दिल्ली में पसंद के लड़के से प्रेम विवाह करने पर परिजनों ने युवती को खौफनाक सजा दी। परिजनों ने युवती को गर्म चाकू दागा। पति की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की शिकायत पर परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
girl stained body with a hot knife by family after love marriage in delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी पसंद के लड़के से प्रेम विवाह करने वाली एक युवती को उसके माता-पिता ने रूह कंपा देने वाली सजा दी। आरोपी युवती को उसकी ससुराल से जबरदस्ती अपने घर ले आए और गर्म चाकू से उसके शरीर को दाग दिया। अगले दिन जब युवक ने अपनी पत्नी की हालत को देखा तो उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए युवती के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना भलस्वा डेयरी इलाके की है। 
विज्ञापन


पीड़िता की पहचान स्वामी श्रद्धानंद निवासी आनंदी (19) के रूप में हुई है। आनंदी ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले रंजन से हुई थी। दोनों के बीच प्यार हो गया। 7 सितंबर को दोनों ने रोहिणी कोर्ट में प्रेम विवाह कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी करने के बाद वह अपने ससुराल पहुंची। उस समय उसकी सास सुनीता देवी घर पर नहीं थी। उसकी ननद को बच्चा होना था इसलिए वह अस्पताल गई थी। रात में वह घर पहुंची। रात करीब तीन बजे उसकी मां अनिता देवी रंजन के घर पहुंची और जबरदस्ती उसे अपने घर ले गई।

हालांकि उसकी सास से कहा कि बच्चों ने शादी कर ली है इनको यहीं रहने दो, लेकिन उसकी मां नहीं मानी और अपने साथ लेकर चली गई। आनंदी ने आरोप लगाया कि परिजनों ने अपनी मर्जी से शादी करने को लेकर उसकी पिटाई कर दी और फिर चाकू को गर्म कर उसके चेहरे, हाथ और पैर को दाग दिया। 

उसकी मां ने उसे डराने के लिए उसपर मिट्टी का तेल डाल दिया। सुबह आठ बजे उसका पति रंजन उसके घर पर आया और उसकी दयनीय हालत देखकर पुलिस को फोन किया। पुलिस ने उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पुलिस ने इस मामले में आनंदी की मां अनिता देवी और पिता राजन सैनी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed