फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gangs busted by racking up on the pretext of asking for donations

चंदा मांगने के बहाने रैकी कर सेंधमारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Sun, 10 Jan 2021 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gangs busted by racking up on the pretext of asking for donations
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने धार्मिक चंदा मांगने के बहाने घरों में रैकी कर सेंधमारी की वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना को दबोचा है। आरोपी की पहचान बिहार निवासी मो. इरफान उर्फ उजाला उर्फ आर्यन (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके कब्जे से जगुआर और निशान टियाना जैसी लग्जरी कारें बरामद की हैं। पता चला है कि आरोपी पैसा इकट्ठा कर बिहार में जिला परिषद के चुनाव लड़ना चाहता था। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से दिल्ली की चार व लुधियाना, पंजाब की एक-एक वारदात का खुलासा करने का दावा किया है। उधर, पंजाब पुलिस ने महिला समेत इसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से फ्रांस में बनी पिस्टल व काफी मात्रा में ज्वेलरी बरामद की है।
विज्ञापन

अपराध शाखा डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि आरोपी अपने साथियों के साथ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व बंगलूरू की पॉश कॉलोनियों में वारदात करता था। धार्मिक व्यक्ति का चोला पहनकर चंदा मांगने के बहाने घरों में जाकर रैकी करता था। एसीपी संदीप लांबा की देखरेख में इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, एसआई मिंटू सिंह व एएसआई संजय त्यागी की टीम ने नारायणा फ्लाइओवर के पास से सात जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह वारदात करने दिल्ली आया था और निशान टियाना कार में घूम रहा था। आरोपी ने बताया कि वह चोरी के पैसों से महंगी कारें खरीदता था। बरामद कारें उसने हाल ही में खरीदी थीं। दिल्ली पुलिस ने मो. इरफान की गिरफ्तारी की सूचना को लुधियाना, पंजाब पुलिस के साथ साझा किया, जिसके बाद वहां भी इसके तीन साथी धरे गए।
विज्ञापन

सिर्फ कैश व ज्वेलरी चुराते थे
आरोपी सिर्फ कैश व ज्वेलरी चुराते थे। चंदा मांगने पॉश कॉलोनियों जाते और जिस कोठी या घर की डोर बैल बजाने पर कोई जवाब नहीं मिलता था तो उसे टारगेट करते थे। रात के समय या फिर सुबह जल्दी वारदात करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉबिनहुड जैसी छवि बनाना चाह रहा था
मो. इरफान मार्च, 2021 में सीतामढ़ी, बिहार में होने वाले जिला परिषद के चुनाव लड़ना चाहता था। उसने अपने गांव में पैसे वाले और मददगार व्यक्ति की छवि बना रखी थी। वह वहां स्वास्थ्य शिविर लगाता था। जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद भी करता था। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी तोकिर अहमद व मो. शाहबुद्दीन उर्फ आरजू के साथ मिलकर अगस्त-सितंबर 2020 में जालंधर, पंजाब में 26 लाख नकद, डायमंड व सोने की ज्वेलरी चुराई थी। यूपी, पंजाब, बंगलूरू व दिल्ली में भी सेंधमारी की कई वारदात की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed