{"_id":"64f52363c975f5b14404b255","slug":"g-20-summit-pm-s-route-in-the-midst-of-rehearsal-police-upset-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"G-20 Summit : रिहर्सल के बीच लगा पीएम का रूट, सुरक्षा यूनिट में लगे पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G-20 Summit : रिहर्सल के बीच लगा पीएम का रूट, सुरक्षा यूनिट में लगे पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूले
Mon, 04 Sep 2023 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 Sep 2023 05:53 AM IST
सार
यूनिट के अधिकारी व पुलिसकर्मी रिहर्सल में जुटे रहे। अधिकारियों को प्रधानमंत्री के रूट के बारे में ऐन वक्त पर पता लगा।
विज्ञापन
demo pic...
विस्तार
जी-20 सम्मेलन के लिए शनिवार को हुई कारकेड रिहर्सल के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा यूनिट के पुलिस अधिकारियों के उस समय हाथ-पैर फूल गए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असली रूट लग गया। यूनिट के अधिकारी व पुलिसकर्मी रिहर्सल में जुटे रहे। अधिकारियों को प्रधानमंत्री के रूट के बारे में ऐन वक्त पर पता लगा।
विज्ञापन
दरअसल, पुलिस ने शनिवार को तीन बार कारकेड चलाकर 9 सितंबर की रिहर्सल की थी। पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी रिहर्सल में व्यस्त थे। उसी समय प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन के लिए रूट लग गया। सुरक्षा यूनिट को इसकी जानकारी नहीं थी। वे नकली रूट की रिहर्सल में लगे रहे। जब अधिकारियों को प्रधानमंत्री के रूट के बारे में पता लगा तो पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत रूट पर व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
इधर, पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जी-20 सम्मेलन के दौरान 31 काफिले चलेंगे। सभी का प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के लिए लगने वाला वीवीआईपी रूट लगेगा। वहीं, खुफिया विभाग की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके बाद ही ये तय होगा कि किस काफिले की सुरक्षा बढ़ानी है और किस की कम करनी है।
विज्ञापन
विदेशी काफिले के लिए लगने वाले रूट की पहले पूरी तरह चेकिंग की जाएगी। इसका जिम्मा सुरक्षा यूनिट व स्थानीय थाना पुलिस की है। पूरी चेकिंग के बाद ही काफिले को गुजारा जाएगा।