फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   From tomorrow, you can file e-FIR for fraud of Rs 1 lakh or more.

Delhi News: कल से 1 लाख या उससे अधिक की ठगी की दर्ज करा सकते हैं ई-एफआईआर

Thu, 30 Oct 2025 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
From tomorrow, you can file e-FIR for fraud of Rs 1 lakh or more.
अभी तक 10 लाख रुपये या उससे अधिक की होती थी ई-एफआईआर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अब एक लाख तक या उसे अधिक की साइबर ठगी की ई-एफआईआर करा सकते हैं। अभी तक 10 लाख रुपये या उससे अधिक की साइबर ठगी पर ही ई-एफआईआर होती थी।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय त्यागी ने बताया, 1 नवंबर, 2025 से शिकायतकर्ता किसी भी पुलिस स्टेशन में जा सकता है। यहां पर एकीकृत सहायता डेस्क तैनात पुलिस अधिकारी उसकी शिकायत दर्ज करेंगे। राशि एक लाख रुपये से अधिक है तो तुरंत ई-एफआईआर दर्ज करेंगे। इन सभी ई-एफआईआर की जांच उनके संबंधित क्षेत्राधिकार वाले साइबर पुलिस स्टेशनों, अपराध शाखा और आईएफएसओ में नियमित एफआईआर के समान ही की जाएगी। पुलिस स्टेशन स्तर पर ई-एफआईआर दर्ज करने से त्वरित और गहन जांच और धोखाधड़ी की गई राशि की जब्ती और वसूली सुनिश्चित होगी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट के पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि इस तरह की सुविधा मिलने से लोग अधिक संख्या में एफआईआर दर्ज करा सकेंगे। हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करके या केवल https://cybercrime.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed