फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fraudster arrested for cheating by showing advertisements of cheap suits and sarees

Delhi News: सस्ते सूट-साड़ी के विज्ञापन दिखाकर ठगी, जालसाज धरा

Wed, 13 May 2026 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Fraudster arrested for cheating by showing advertisements of cheap suits and sarees
नई दिल्ली। शाहदरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने फेसबुक पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए एक जालसाज को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और दो सिम बरामद किए हैं। आरोपी लोगों को ब्रांडेड सूट और साड़ियों के नाम पर भारी डिस्काउंट का लालच देकर पैसे ऐंठता था। पैसे मिलने पर पीड़ित का नंबर ब्लॉक कर देता था।
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि 18 अप्रैल एक महिला ने शाहदरा साइबर सेल ने ठगी की शिकायत की थी कि उसने फेसबुक पर विज्ञापन देखकर उसने सूट और साड़ी खरीदने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया था। आरोपियों ने बुकिंग और डिलीवरी के मद में कई बार पैसे लिए। जालसाजों ने उससे करीब 50 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी जांच और डिजिटल सर्विलांस से पता चला कि गैंग अलवर राजस्थान के लोहारवाड़ी गांव से ठगी को अंजाम दे रहा है। पुलिस टीम लगातार निगरानी कर मुख्य आरोपी 33 साल के सरूप खान को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed