फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉल सेंटर चलाकर लोगों को ठगने में लगी हुई थी महिलाएं, दिल्ली पुलिस ने सात को गिरफ्तार किया

Tue, 16 Mar 2021 05:18 AM IST
योगेश जोशी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 16 Mar 2021 05:18 AM IST
विज्ञापन
fraud call centre in delhi police arrest seven females
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

पश्चिमी जिले के रमेश नगर में महिलाएं कॉल सेंटर चलाकर लोगों के साथ ठगी कर रही थी। इस कॉल सेंटर से दो महिलाएं अपने एक पुरूष दोस्त के साथ मिलकर देशभर के लोगों के साथ सरकारी व प्राइवेट एयरलाइंस में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कर रही थीं। बताया जा रहा है कि महिलाएं देशभर में 300 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुकी है। पश्चिमी जिले की साइबर सेल ने सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस कॉल सेंटर चलाने वाली शालू, शिम्मी और प्रशांत की तलाश में कई जगह छापेमारी कर रही है।

fraud call centre in delhi police arrest seven females
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी जिला डीसीपी उर्विजा गोयल के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं की पहचान छाया (21), रोशनी (24), सुष्मिता उर्फ रिया शर्मा (26), आकांक्षा शर्मा (21), पूजा, रेखा (23) और ज्योति (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक स्मार्टफोन, पांच कीपेड फोन, फर्जी एयरलाइंस नियुक्ति पत्र व काफी संख्या में पीड़ितों का डाटा बरामद किया है। जिला उपायुक्त के अनुसार सुल्तानपुर, उत्तरप्रदेश के एक युवक ने ई-मेल कर कॉल सेंटर की शिकायत की थी। युवक ने अपनी शिकायत में लिखा था कि उसके पास एयरलाईंस में नौकरी दिलाने का एक मैसेज आया। युवती ने मैसेज में दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो युवती ने सरकारी एयरलाईंस में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। इस तरह पीड़ित से रजिस्ट्रेशन, सिक्यूरिटी औ वर्दी आदि के नाम पर 32 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद पीड़ित युवक का नंबर ब्लाक कर दिया।

fraud call centre in delhi police arrest seven females
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मामला दर्जकर इंस्पेक्टर अरूण कुमार,व् एसआई अमित वर्मा व एसआई महेश कुमार की टीम ने जांच की तो पता लगा कि आरोपी कॉल सेंटर चलाकर ठगी कर रहे हैं। पुलिस टीम ने  जे ब्लॉक पहली मंजिल रमेश नगर कीर्ति नगर में दबिश देकर आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि इन महिलाओं को सैलरी पर रखा हुआ था। इनको 30 से 35 हजार रुपये तनख्वाह दी जाती थी। इन महिलाओं को पीड़ितों के साथ ठगी करने की पूरी जानकारी थी। आरोपी महिलाएं वेस्ट पटेल नगर, निहाल विहार, नांगलोई, मंगोलपुरी, हैदरपुर, आजादपुर व उतम नगर की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
fraud call centre in delhi police arrest seven females
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

तीन मालिक कॉल सेंटर को चला रहे थे-
पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कॉल सेंटर को शालू, शिम्मी और प्रशांत चला रहे थे। ये तीनों आपस में दोस्त हैं और पूरे पैसे का ये तीनों हिसाब-किताब रखते थे। जांच में ये बात भी सामने आई कि ये सैलरी पर ठगी करने के लिए रखी गई महिलाएं को कमीशन भी देते थे। जो महिला ज्यादा ठगी करती थी उसे ये दस फीसदी कमीशन देते थे। जो ज्यादा ठगी करती थी उसे उतना ज्यादा ही कमीशन दिया जाता था।

विज्ञापन
fraud call centre in delhi police arrest seven females
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

300 से ज्यादा लोगों के साथ कर चुके हैं ठगी-
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कॉल सेंटर चलाकर हरियाणा, पंजाब, जम्मू, राजस्थान, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश व दिल्ली में 300 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। आरोपी महिला पीड़ितों को फोन व मैसेज कर अपने झांसे में लेती थी और रजिस्ट्रेशन, सिक्यूरिटी व वर्दी आदि के नाम पर उसने रकम ऐंठ ली जाती थी। पीड़ित को ठगने के बाद उनके नंबर को ब्लाक कर दिया जाता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed