{"_id":"5defffa68ebc3e87f846d21e","slug":"four-youths-shot-in-dispute-over-tictock-video-ashram-news-noi4785001186","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकटॉक वीडियो के विवाद में चार युवकों को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकटॉक वीडियो के विवाद में चार युवकों को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। प्रेम नगर इलाके में शादी समारोह में टिकटॉक वीडियो बनाने के दौरान हुए झगड़े का बदला लेने के लिए सोमवार रात तीन युवकों ने दूसरे गुट के चार युवकों को गोली मार दी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल चारों की हालत खतरे से बाहर है। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि घायलों की पहचान अगर नगर निवासी रवि शर्मा (25), प्रेम नगर-2 निवासी हिमांशु पाल (23), प्रेम नगर-3 निवासी संजीव कुमार (21) और राजेंद्र (46) के रूप में हुई है। घायलों से पूछताछ में पता चला कि वे 29 नवंबर की रात प्रेम नगर में शादी समारोह में गए थे, जहां वे टिकटॉक वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद तीन युवकों ने इसका विरोध किया, जिसकी वजह से उनका झगड़ा हो गया। अगले दिन तीनों आरोपी हिमांशु और रवि के घर पहुंचे और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सोमवार रात चारों पीड़ित अगर नगर पहुंचे थे, जहां बाइक पर आरोपियों में से एक ने उन पर गोलियां चला दीं।