{"_id":"621c13dd425af9682b716465","slug":"four-women-of-uzbekistan-engaged-in-prostitution-arrested-including-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : वेश्यावृत्ति करने वाली उज्बेकिस्तान की चार महिलाएं ड्राइवर समेत गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : वेश्यावृत्ति करने वाली उज्बेकिस्तान की चार महिलाएं ड्राइवर समेत गिरफ्तार
Mon, 28 Feb 2022 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Feb 2022 05:44 AM IST
सार
उज्बेकिस्तान की ये महिलाएं भारत में अवैध रूप से रह रही थीं। हरियाणा का रहने वाला ड्राइवर तेज कुमार उर्फ तरुण हर विदेशी महिला से दो हजार रुपये कमीशन के रूप में लेता था। महिलाओं के खिलाफ वेश्यावृत्ति करने व अवैध रूप से रहने का मामला दर्ज कर लिया गया है। महिलाओं की उम्र 23 वर्ष से लेकर 42 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वेश्यावृत्ति करने वाली विदेशी महिलाओं के गिरोह का पर्दाफाश कर चार विदेशी महिलाओं व उनके चालक को गिरफ्तार किया है। उज्बेकिस्तान की ये महिलाएं भारत में अवैध रूप से रह रही थीं। हरियाणा का रहने वाला ड्राइवर तेज कुमार उर्फ तरुण हर विदेशी महिला से दो हजार रुपये कमीशन के रूप में लेता था। महिलाओं के खिलाफ वेश्यावृत्ति करने व अवैध रूप से रहने का मामला दर्ज कर लिया गया है। महिलाओं की उम्र 23 वर्ष से लेकर 42 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन
अपराध शाखा डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि हलवदार राजेश को सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी महिलाएं भारत में अवैध रूप से रही हैं और वेश्यावृत्ति गिरोह चला रही हैं। जांच मे ये पता लग कि नरेश उर्फ गोडू नाम का एजेंट विदेशी महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए आपूर्ति कर रहा है। पुलिस ने चार-पांच विदेशी लड़कियों की आपूर्ति के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया गया। एक महिला से 20 से 25 हजार में सौदा तय हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने ऋषि होटल, वसंतकुंज रोड महिपालपुर में घेराबंदी की और उज्बेकिस्तान की चार महिलाओं व स्विफ्ट डिजायर कार के चालक गांव कराबरा मानकपुर, जिल रेवाड़ी हरियाणा निवासी तेज कुमार(23) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विदेशी महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। वीजा अवधि खत्म होने के बाद वह यहां पर अवैध रूप से रहने लग गईं। अपने खर्चों को पूरा करने के लिए वह वेश्यावृत्ति गिरोह चलाने लगीं। तेज कुमार ने बताया कि विदेशी महिलाओं को सप्लाई करने वाला एजेंट नरेश उर्फ गोडू उसका सगा भाई है। वह विदेश में भी लड़कियों को भेजता था। वह कई वर्षो से वेश्यावृत्ति गिरोह चला रहा था। नरेश के कहने पर तेज कुमार विदेशी महिलाओं को ग्राहकों के पास छोड़ता था। नरेश पहले ऑटो चलाता था। तब से विदेशी महिलाएं उसके संपर्क में आई थीं।
विज्ञापन