{"_id":"60145a6a8ebc3e31d1012cc2","slug":"four-of-a-family-attacked-in-property-dispute-ashram-news-noi56261838","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी विवाद में एक परिवार के चार सदस्यों पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी विवाद में एक परिवार के चार सदस्यों पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
नई दिल्ली। कंझावला इलाके में प्रॉपर्टी विवाद में एक परिवार के चार लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घर के मालिक पर हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। बचाव में आई उसकी पत्नी, बेटे और एक बेटी पर लाठी डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि मजरी गांव में एक शख्स व उसके परिवार वालों पर किसी ने हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक सभी घायल अस्पताल जा चुके थे। पीड़ित की पहचान मजरी गांव निवासी ओम कंवर (50) के रूप में हुई। अन्य घायलों में उसकी पत्नी एक बेटी और एक बेटा था। बुधवार को पीड़ित बयान देने की स्थिति में नहीं थे।
बृहस्पतिवार को ओम कंवर ने बताया कि उसके रिश्तेदार गांव की पुश्तैनी जमीन पर खराद की फैक्टरी लगवाना चाहते हैं। जिसका वह विरोध करता है। बुधवार को वह दुकान से सामान लेकर घर के पास पहुंचा। इसी दौरान उसके रिश्तेदार दीपक व तीन अन्य लोगों ने उस पर रॉड और चाकू से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर उसकी पत्नी, बेटी और बेटा वहां पहुंचे। आरोपियों ने उन पर भी लाठी डंडे से हमला कर दिया और फरार हो गये। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।