फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   four alcoholics beat up asi of delhi police for refusing to drink alcohol in open area

रोकना पड़ा महंगा: सरेराह शराब पीने से मना करने पर चार शराबियों ने दिल्ली पुलिस के एएसआई को पीटा, लोगों ने बचाया

Tue, 23 Nov 2021 12:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Nov 2021 12:56 AM IST
सार

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने एएसआई को मेडिकल के लिए पास के अस्पताल में ले गई। जहां दर्द की वजह से वह बयान देने की स्थिति में नहीं थे।

विज्ञापन
four alcoholics beat up asi of delhi police for refusing to drink alcohol in open area
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में सरेराह शराब पीने से मना करने पर चार युवकों ने दिल्ली पुलिस के एएसआई की पिटाई कर दी। लोगों ने पुलिसकर्मी को पीटता देख बीच बचाव किया और चारों आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


पालम इलाके में रहने वाले राजपाल सिंह दिल्ली पुलिस में बतौर एएसआई कार्यरत हैं। उनकी तैनाती पश्चिम विहार वेस्ट थाने में है। शनिवार रात वह इलाके में गश्त कर थे। इसी दौरान उन्होंने पीरागढी मेट्रो स्टेशन के पास एक कार की डिग्गी पर शराब की बोतल और ग्लास रखकर चार युवकों को शराब पीते देखा। राजपाल वहां पहुंचकर युवकों को समझाने की कोशिश की और खुलेआम शराब पीने से मना किया। इतना सुनते ही चारों युवक एएसआई से गाली गलौज करने लगे और वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगे। 
विज्ञापन


एएसआई ने दोबारा उन्हें ऐसा करने से मना किया। गुस्साए युवकों ने एएसआई के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक मोबाइल से मारपीट का वीडियो बनाने लगा। आस पास के लोगों ने पुलिसकर्मी को पीटते देख बीच बचाव किया और हमला करने वाले चारों युवकों को दबोच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने एएसआई को मेडिकल के लिए पास के अस्पताल में ले गई। जहां दर्द की वजह से वह बयान देने की स्थिति में नहीं थे। अगले दिन एएसआई के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव किशनपुर, बुलंदशहर, यूपी निवासी अमित राघव, विजय, राहुल और भलस्वा डेयरी निवासी फकरुद्दीन के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed