{"_id":"6179858135e4ec052949de95","slug":"foundation-stone-of-100-bed-special-hospital-in-tibbia-college-17-beds-included-in-icu-in-delhi-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तिब्बिया कॉलेज में 100 बेड की स्पेशल हॉस्पिटल का शिलान्यास, 17 बेड आईसीयू के शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तिब्बिया कॉलेज में 100 बेड की स्पेशल हॉस्पिटल का शिलान्यास, 17 बेड आईसीयू के शामिल
Wed, 27 Oct 2021 10:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:29 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि तिब्बिया कॉलेज अपने आप में इस बात के लिए अनूठा है कि यहां पर आयुर्वेद के साथ-साथ यूनानी चिकित्सा पद्धति के भी शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धतियों में निवेश बढ़ाकर इसकी संभावनाओं को और ज्यादा बढ़ाने पर विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली के तिब्बिया कॉलेज में गुरुवार को 100 बेड के एक नए मेक शिफ्ट हॉस्पिटल का शिलान्यास किया गया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस अस्पताल का शिलान्यास करते हुए कहा कि इसमें 17 आईसीयू बेड और 83 सामान्य ऑक्सीजन बेड्स शामिल होंगे। इनके तैयार होने के बाद इलाके के लोगों को इलाज कराने में अच्छी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब कोरोना जैसी किसी गंभीर बीमारी के आने के लिए बाद दिल्ली में किसी को इलाज की सुविधाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि तिब्बिया कॉलेज अपने आप में इस बात के लिए अनूठा है कि यहां पर आयुर्वेद के साथ-साथ यूनानी चिकित्सा पद्धति के भी शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धतियों में निवेश बढ़ाकर इसकी संभावनाओं को और ज्यादा बढ़ाने पर विचार किया जाना चाहिए। भारतीय चिकित्सा पद्धतियां न केवल रोगों का संपूर्ण नाश करती हैं, बल्कि किसी व्यक्ति के बीमार पड़ने की संभावना को भी खारिज करती हैं।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन ने कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धतियां केवल इलाज की पद्धतियां नहीं है बल्कि यह जीवन जीने की एक समृद्ध कला है हमें अपने जीवन में इन कलाओं को अच्छी तरह से उतार लेना चाहिए जिससे किसी व्यक्ति को बीमार होने की कोई आवश्यकता ही न पड़े। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस दौरान आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों ने लोगों की सेवा कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन