{"_id":"69e0abdede9364c3250846af","slug":"former-chief-minister-arvind-kejriwal-joined-hearing-through-video-conferencing-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की सुनवाई में नया मोड़: कोर्ट ने एडिशनल एफिडेविट रिकॉर्ड पर लिया, सीबीआई को रीजाइंडर दाखिल की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की सुनवाई में नया मोड़: कोर्ट ने एडिशनल एफिडेविट रिकॉर्ड पर लिया, सीबीआई को रीजाइंडर दाखिल की अनुमति
Thu, 16 Apr 2026 02:59 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
गौरव वाजपेई, अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
गौरव वाजपेई, अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:59 PM IST
सार
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई में जुड़े अरविंद केजरीवाल ने एडिशनल एफिडेविट रिकॉर्ड पर लेने की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार किया। सीबीआई ने रीजाइंडर दाखिल करने की बात कही।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : x/aap
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में शामिल हुए। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा ने इस मामले की सुनवाई शुरू की। केजरीवाल ने अपना एक अतिरिक्त हलफनामा रिकॉर्ड पर लेने का अनुरोध किया। अदालत ने उनके अतिरिक्त हलफनामे को रिकॉर्ड पर ले लिया।
सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस पर जवाब दाखिल करने की बात कही। केजरीवाल ने व्यक्तिगत रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत से कहा कि वे सीबीआई के जवाब पर अपना उत्तर दोबारा दाखिल करेंगे। न्यायमूर्ति ने सीबीआई को अपना जवाब केजरीवाल को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस मामले में फैसला पहले ही सुरक्षित रख लिया गया है। इसलिए अदालत इस मामले को दोबारा नहीं खोलेगी।