फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Foreign national arrested in heroin smuggling

Delhi News: हेरोइन की तस्करी में विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Mon, 01 May 2023 09:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
Foreign national arrested in heroin smuggling
हेरोइन की तस्करी में विदेशी नागरिक गिरफ्तार
विज्ञापन

-डेढ़ करोड़ की हेरोइन बरामद, एक अन्य विदेशी नागरिक से खरीदकर बेचने का कर रहा था कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला नारकोटिक्स सेल ने हेरोइन तस्करी करने वाले एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 276 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है।

नारकोटिक्स सेल नशीली पदार्थ की तस्करी में शामिल आरोपियाें की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान 28 अप्रैल को पुलिस को विदेशी नागरिक बैजामिन के बारे में पता चला कि वह मादक द्रव्य की तस्करी में लिप्त है। वह विपिन गार्डन इलाके में रहता है। इस सूचना पर पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को मकान की छत पर नाइजीरिया निवासी बैंजामिन मिल गया। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को हेरोइन मिली। पूछताछ में उसने बताया कि उसने हेरोइन एक अन्य विदेशी से खरीदी थी। जो दिल्ली के चंदर विहार में रहता है। जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी को मोहन गार्डन थाना पुलिस ने इससे पहले फॉरेनर्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। उसके बाद से वह अदालत की सुनवाई से बच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed