फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Foreign guests will breathe clean air

Delhi News: स्वच्छ हवा में सांस लेंगे विदेशी मेहमान

Thu, 07 Sep 2023 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
Foreign guests will breathe clean air
हवा के रुख व रफ्तार से गिरेगा प्रदूषण का ग्राफ, बारिश और वाहनों की कमी भी मददगार बनेगी
विज्ञापन


गुणवत्ता संतोषजनक स्तर में रहने का अनुमान

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शिखर सम्मेलन में शामिल होने राजधानी आए विदेशी मेहमान स्वच्छ हवा में सांस लेंगे। शुक्रवार से लेकर रविवार तक हवा की गुणवत्ता के संतोषजनक रहने की उम्मीद है। विशेषज्ञ इसकी बड़ी वजह हवा के रुख व रफ्तार मान रहे हैं। इस बीच पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी दिशाओं से 20-25 किमी की रफ्तार से हवा दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा वीकेंड की बारिश और सड़कों पर वाहनों की कमी भी हवा काे साफ करने में मददगार बनेगी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को दक्षिण-पूर्वी दिशा से दिल्ली पहुंचने वाली हवा की गति 10-12 किमी प्रति घंटा थी। बादल भी छाए हुए थे। दिन में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। इसका मिला-जुला असर हवा की गुणवत्ता पर देखा गया। बीते सात दिन में दिल्ली में सबसे कम प्रदूषण दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार का वायु गुणवत्ता सूचकांक 104 रहा। आगे आने वाले दिनों में इसमें और भी सुधार का अनुमान है।
विज्ञापन



इन वजहों से धुलेगा प्रदूषण

. हवा की दिशा : अगले तीन दिन तक दिल्ली पहुंचने वाली हवा की दिशा पूर्वी व दक्षिण पूर्वी बनी रहेगी। इस दिशा में प्रदूषण का कोई बड़ा स्रोत नहीं है। इससे हवा तुलनात्मक रूप से साफ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

. हवा की रफ्तार : वीकेंड पर दिल्ली में हवा की गति 20-25 किमी प्रति घंटा होगी। इससे स्थानीय प्रदूषकों के छंटने का अंदेशा है।
. बारिश का अनुमान : शनिवार और रविवार बारिश का अनुमान है। इससे हवा में मौजूद प्रदूषक सतह पर गिर जाएंगे।
. सड़क पर वाहनों की संख्या रहेगी कम : बंदिशों की वजह से सड़कों पर वाहन कम रहेंगे। इससे प्रदूषण के स्तर पर बढ़ोतरी होने का भी कोई अंदेशा नहीं है।


हफ्तेभर में सबसे साफ रही हवा

तारीख सूचकांक
एक 140
दो 136
तीन 136
चार 136
पांच 121
छह 106
सात 104
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed