फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   For third consecutive day more than a thousand got corona infected one died in delhi

कोरोना अलर्ट: दिल्ली में लगातार तीसरे दिन एक हजार से ज्यादा संक्रमित मिले, एक की मौत, सक्रिय मरीज भी 4000 के करीब

Sun, 24 Apr 2022 10:39 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 24 Apr 2022 10:39 PM IST
सार

सरकार ने कोरोना जांच बढ़ाने के आदेश दिए हैं, लेकिन रोजाना औसतन दो से तीन हजार सैंपल की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि बीते एक दिन में कोरोना के 1083 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
For third consecutive day more than a thousand got corona infected one died in delhi
दिल्ली में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लगातार तीसरे दिन दिल्ली में एक हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हुई है। हर दिन संक्रमित रोगियों की बढ़ने की वजह से स्थिति यह है कि देश में करीब 50 फीसदी मरीज अकेले दिल्ली में ही मिल रहे हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, सरकार ने कोरोना जांच बढ़ाने के आदेश दिए हैं लेकिन रोजाना औसतन दो से तीन हजार सैंपल की संख्या बढ़ रही है। जबकि कोरोना की संक्रमण दर स्थिर है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते एक दिन में कोरोना के 1083 नए मामले सामने आए। वहीं, 812 मरीजों को छुट्टी दी गई। जबकि एक मरीज ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना की जांच के लिए शनिवार को 24177 नमूने की जांच की गई, जिसमें दैनिक संक्रमण दर 4.48 फीसदी दर्ज की गई है। इस के साथ ही दिल्ली में अभी तक 1874876 लोग संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 1844734 मरीज ठीक हो गए। वहीं 26167 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.4 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विभाग के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 3975 हो गए हैं। इनमें से होम आइसोलेशन में 2812 मरीज और अस्पतालों में 80 मरीज भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 31 आईसीयू पर, 28 ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 5 वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच कंटेनमेंट जोन की संख्या 656 रह गई है।


आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में बीते 22 अप्रैल से रोजाना एक हजार से अधिक लोग संक्रमित मिल रहे हैं। 22 अप्रैल को एक दिन में 1042 लोग संक्रमित मिले जो 21 अप्रैल की तुलना में करीब आठ फीसदी अधिक है। इसी तरह 23 अप्रैल को 1094 लोग संक्रमित मिले जो 22 अप्रैल की तुलना में करीब पांच फीसदी ज्यादा है। इसी तरह मौत की स्थिति देखें तो बीते तीन दिन में पांच लोगों की मौत हुई है। 22 और 23 अप्रैल को दो-दो मरीजों ने दम तोड़ा। जबकि एक मरीज की मौत 24 अप्रैल को दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed