{"_id":"65eb162ded3566cb3f0f616e","slug":"flower-festival-will-start-today-in-central-park-of-connaught-place-ashram-news-c-340-1-del1011-41958-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आज शुरू होगा फ्लावर फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आज शुरू होगा फ्लावर फेस्टिवल
विज्ञापन
35 प्रकार के फूल किए जाएंगे शामिल, उपराज्यपाल वीके सक्सेना करेंगे उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली क्षेत्र में वसंत ऋतु उत्सव मनाने की श्रृंखला में एनडीएमसी ट्यूलिप उत्सव, पार्क में संगीत, गुलाब उत्सव, पुष्प उत्सव और फूड फेस्टिवल आदि कार्यक्रम निरंतर आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में अब फ्लावर फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय फ्लावर फेस्टिवल शनिवार से कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शुरू होगा। इसमें 35 प्रकार के फूल शामिल किए जाएंगे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना फ्लावर फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे।
एनडीएमसी के अनुसार, फ्लावर फेस्टिवल को फूलों के प्रदर्शन और सजावट के लिए 18 अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया गया है। इसमें मुख्य आकर्षण विभिन्न मौसमों के पुष्प डहलिया, पेटुनिया, पैंसी, साल्विया, मैरी गोल्ड आदि के फूलों वाले गमले, गमले वाले पौधों का समूह, पशु/पक्षियों की पुष्प आकृतियां, रंगीन पुष्प बोर्ड, ट्रे गार्डन, बड़े आकार की हैंगिंग बास्केट, टेरारियम, इकेबाना जैसी फूलों की सजावट, पूर्वी और पश्चिमी शैली के फूलों की सजावट शामिल होगी।