फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Flood-affected people did not get tents, spent the night in darkness

Delhi News: बाढ़ से प्रभावित लोगों को नहीं मिला टेंट, अंधेरे में गुजारी रात

Mon, 17 Jul 2023 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 09:32 PM IST
विज्ञापन
Flood-affected people did not get tents, spent the night in darkness
निजामुद्दीन-सराय काले खां में नहीं मिले पर्याप्त संख्या में टेंट
विज्ञापन

500 लोगों के लिए केवल पांच टेंट, तिरपाल में रहने को मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
निजामुद्दीन-सराय काले खां पुश्ते पर बाढ़ प्रभावित लोगों को टेंट नहीं मिले, हफ्तेभर से लोग अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। प्रशासन ने अब जेनरेटर का इंतजाम किया है। प्रीत विहार सब डिवीजन के अंतर्गत यहां पर 500 लोगों के बीच केवल पांच टेंट लगाए गए हैं। इसमें से एक टेंट पर पुलिस और सिविल डिफेंस स्टाफ का कब्जा था। सोमवार को इनके लिए अलग टेंट लगाया गया।

लोगों की शिकायत है कि प्रशासन की तरफ से डीजल के डब्बों में दाल-सब्जी ले आई जा रही है और प्रतिबंधित प्लास्टिक के डब्बों में खाना दिया जा रहा है। खाना आने का भी कोई निश्चित समय नहीं है। स्वयंसेवी संस्थाएं व निजी तौर पर लोग खाना परोस रहे हैं, लेकिन लोगों की शिकायत है कि उनके पास रहने के लिए पर्याप्त टेंट नहीं हैं। ऐसे ही सोनिया विहार व गीता कॉलोनी पुश्ते पर बाढ़ प्रभावित लोगों की शिकायत है कि उनको खाने-पीने व अन्य जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। मयूर विहार पुश्ते पर बाढ़ प्रभावितों के पास पर्याप्त संख्या में टेंट हैं, खाने-पीने का सामान, दवाइयां, कपड़े, बच्चों के लिए किताबें भी पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

गोपाल राय और सोमनाथ भारती ने किया दौरा
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने संबंधित अधिकारियों के साथ दिल्ली के राजघाट डिपो के पास बेलागांव में बाढ़ राहत शिविर का दौरा किया। उन्होंने शिविर में साफ-सफाई रखने, मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। खाने-पीने, शौचालय सहित सभी जरूरी सुविधाएं भी देने के लिए कहा। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने अक्षरधाम मंदिर के पास यमुना ब्रिज बाढ़ राहत शिविर में जाकर पीड़ितों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed