{"_id":"609ae6c78ebc3e7b511878d9","slug":"flight-operations-from-terminal-2-of-delhi-airport-will-be-closed-from-midnight-on-may-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर : 17 मई की आधी रात से बंद हो जाएगा दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 से परिचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर : 17 मई की आधी रात से बंद हो जाएगा दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 से परिचालन
Wed, 12 May 2021 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 12 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली हवाई अड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 से विमानों का परिचालन 17 मई की मध्य रात्रि से बंद कर दिया जाएगा। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण उड़ानों की संख्या में भारी कमी आने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। बताया कि 17 मई की मध्यरात्रि से सभी उड़ानें टर्मिनल-3 से संचालित होंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्तमान में दिल्ली हवाईअड्डे से एक दिन में करीब 325 उड़ानों का संचालन हो रहा है। महामारी से पहले हवाईअड्डे से करीब 1,500 उड़ानों का संचालन होता था। महामारी की दूसरी लहर से भारत का विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित है। इसी बीच दिल्ली हवाई अड्डे ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
नागर विमानन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ सप्ताह में घरेलू यात्रियों की संख्या 2.2 लाख प्रतिदिन से कम होकर 75,000 प्रतिदिन रह गयी है। दूसरी लहर के बाद अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या भी काफी कम हुई हैं
विज्ञापन