फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Five bus depots will be multi-level... passengers will be able to relax and complete their important work

Delhi News: पांच बस डिपो होंगे मल्टीलेवल... यात्री कर सकेंगे आराम, निपटा सकेंगे जरूरी काम

Mon, 15 Sep 2025 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Five bus depots will be multi-level... passengers will be able to relax and complete their important work
एक छत के नीचे होटल, रेस्तरां, बैंक, दफ्तर, शॉपिंग स्पेस और पार्किंग की सुविधाएं मिलेंगी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को नई पहचान देने की दिशा में दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (डीटीसी) ने बड़ा कदम उठाया है। राजधानी के पांच प्रमुख बस डिपो वसंत विहार, हरी नगर-1, हरी नगर-2, बीबीएम और सुखदेव विहार को अब मल्टीलेवल ढांचे में विकसित किया जाएगा। इन डिपो पर न सिर्फ बसों का संचालन और पार्किंग सुगम होगी बल्कि यात्रियों और आम जनता को भी आधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

डीटीसी अधिकारियों के अनुसार, इन नए बस डिपो में होटल, रेस्तरां, बैंक, दफ्तर, शॉपिंग स्पेस और मल्टीलेवल पार्किंग जैसी सुविधाएं होंगी। इससे यात्रियों को सफर के दौरान अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इंतजार के समय में ही खाने-पीने, बैठने और जरूरी काम निपटाने की सहूलियत मिलेगी। स्थानीय लोगों को भी रोजमर्रा की सेवाओं तक आसान पहुंच होगी।
विज्ञापन


यह परियोजना पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित की जाएगी। निर्माण से पहले फिलहाल जमीन की स्थिति को समझने के लिए जांच का काम चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इससे यह तय होगा कि किस तरह का निर्माण सबसे उपयुक्त होगा। माना जा रहा है कि इन डिपो के व्यावसायिक उपयोग से डीटीसी की आमदनी भी बढ़ेगी जिससे उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बस सेवाओं के संचालन में सुधार आएगा। डीटीसी का मानना है कि इन डिपो के आधुनिक स्वरूप से राजधानी के परिवहन तंत्र में बड़ा बदलाव आएगा। बस संचालन अधिक कुशल होगा, यात्रियों को आधुनिक सेवाएं मिलेंगी और साथ ही डीटीसी को अतिरिक्त आमदनी का जरिया भी मिलेगा। इस पहल से न केवल सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलेगी, बल्कि दिल्लीवासियों को भी बेहतर और आरामदायक यात्रा का अनुभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली जैसे महानगर में जगह की कमी और यातायात के दबाव को देखते हुए मल्टीलेवल इन्फ्रास्ट्रक्चर समय की मांग है। ऐसे डिपो से न केवल बस संचालन और पार्किंग आसान होगी बल्कि यात्रियों को टिकटिंग, प्रतीक्षालय, खानपान और बैंकिंग जैसी सुविधाएं एक ही जगह पर उपलब्ध होंगी। मल्टीलेवल पार्किंग निजी वाहनों के लिए भी सहूलियत देगी जिससे आसपास की सड़कों पर जाम की समस्या कम हो सकती है।

डॉ. अनिल कुमार छिकारा, परिवहन विशेषज्ञ

ये हैं पांच डिपो

वसंत विहार
हरी नगर-1
हरी नगर-2
बंदा बहादुर मार्ग
सुखदेव विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed