{"_id":"61e4be6e48c73b1cae5805f3","slug":"first-electric-bus-in-delhi-chief-minister-kejriwal-will-show-green-signal-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पहली इलेक्ट्रिक बस : मुख्यमंत्री केजरीवाल आज दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में पहली इलेक्ट्रिक बस : मुख्यमंत्री केजरीवाल आज दिखाएंगे हरी झंडी
Mon, 17 Jan 2022 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Jan 2022 06:25 AM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी)की पहली इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
e bus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदूषण के खिलाफ जंग में दिल्ली सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी)की पहली इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
फिलहाल इसका परिचालन ट्रायल के तौर पर किया जाएगा, इसके बाद फरवरी में दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी)बसों के बेड़े में 50 ई बसों की पहली खेप दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। दिल्ली में बस प्रोटोटाइप पहुंचने के बाद इंद्रप्रस्थ बस डिपो से पहली ई बस की दिल्लीवासियों को सौगात देंगे।
विज्ञापन
इस बस के परिचालन के लिए रूट तय कर लिया गया है। 27 किलोमीटर के दायरे में यात्रियों को आईपी डिपो से रवाना होने के बाद कनॉट प्लेस, आश्रम, इंडिया गेट से आगे प्रगति मैदान तक जाएगी। ई बस सेवा की शुरुआत के बाद परिचालन के सभी पहुलओं का अध्ययन करने के बाद संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की ओर से डीटीसी के बेड़े में 300 इलेक्ट्रिक बसें चरणों में शामिल की जाएंगी। अप्रैल, 2022 तक सभी ई बसें चरणों में सड़कों पर उतार दी जाएंगी। इससे दिल्ली वासियों को अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस में सफर करने का मौका मिलने के साथ ही दिल्ली के पर्यावरण में भी सुधार होने लगेगी। ई बसों में शून्य उत्सर्जन होने की वजह से कार्बन उत्सर्जन के मामले में भी काफी बचत होगी।