{"_id":"611950aa8ebc3ee0231a191d","slug":"first-dose-proportion-of-covishield-and-covaxin-may-be-increased-vaccine-shortage-will-go-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोविशील्ड-कोवाक्सिन की पहली खुराक की बढ़ेगी संख्या, दूर होगी वैक्सीन की किल्लत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोविशील्ड-कोवाक्सिन की पहली खुराक की बढ़ेगी संख्या, दूर होगी वैक्सीन की किल्लत
Sun, 15 Aug 2021 11:06 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 15 Aug 2021 11:06 PM IST
सार
कोवाक्सिन की पहली खुराक के अनुपात को कुल स्लॉट के 50 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। निजी कोरोना टीकाकरण केंद्र दोनों खुराक देना जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन
vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक की कमी को देखते हुए उसकी संख्या को बढ़ाने की तैयारी चल रही है। दिल्ली सरकार के परिवार कल्याण निदेशालय के डॉ. मोनिका राणा ने कहा कि कोविशील्ड की पहली खुराक के अनुपात को कुल स्लॉट के 40 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं, कोवाक्सिन की पहली खुराक के अनुपात को कुल स्लॉट के 50 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। निजी कोरोना टीकाकरण केंद्र दोनों खुराक देना जारी रख सकते हैं। हालांकि, उन्हें सलाह दी जाती है कि दो खुराक के लिए स्लॉट की योजना और प्रकाशन करते समय दूसरी खुराक के लिए स्टॉक की उपलब्धता को ध्यान में रखें।
विज्ञापन