फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   First case of corona new variant omicron found in Delhi satyendra jain said no need to panic government is prepared

Omicron In Delhi: दिल्ली में भी ओमिक्रॉन की एंट्री, सत्येंंद्र जैन ने केंद्र से की विदेशी फ्लाइट्स पर तत्काल रोक लगाने की मांग

Sun, 05 Dec 2021 03:51 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 05 Dec 2021 03:51 PM IST
सार

विदेशों से आए लोगों में से 17 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 12 सैंपल की जीनोम सिक्वेन्सिंग हुई है। जिसमें एक मरीज में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
First case of corona new variant omicron found in Delhi satyendra jain said no need to panic government is prepared
कोरोना का नया वैरिएंट खतरनाक - फोटो : self

विस्तार

राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दहशत है। इस बीच रविवार को दिल्ली में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। संक्रमित मरीज को लोकनायक अस्पताल में आईसोलेट कर बेहतर इलाज दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


विदेशों से आए लोगों में से 17 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 12 सैंपल की जीनोम सिक्वेन्सिंग हुई है। जिसमें एक मरीज में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना का एक नया वैरिएंट है ओमिक्रॉन और इसके इलाज व बचाव का प्रोटोकॉल भी पहले की तरह ही है, मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है। जरूरत पड़ने पर लोकनायक अस्पताल में तत्काल 500 बेड चालू किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मांग मानते हुए ओमिक्रॉन वैरिएंट से प्रभावित सभी देशों से आने वाली फ्लाइट्स को जल्द से जल्द बंद कर देना चाहिए। दिल्ली के लोगों से अपील है कि सावधानी बरतें और सभी लोग जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed