फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   fire man saved lives of people trapped in fire trapped in a room due to fire in a house in Palam

दिल्ली: सिपाहियों ने जान पर खेल कर आग में फंसे लोगों की बचाई जान, चपेट में आने से एक सिपाही की बिगड़ी हालत

Sun, 16 Jan 2022 11:22 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 16 Jan 2022 11:22 PM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढे बारह बजे पालम के महावीर एंक्लेव स्थित एक मकान में आग लगने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी पारस नाथ वर्मा अपने साथ हवलदार महेश और संजीव को लेकर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
fire man saved lives of people trapped in fire trapped in a room due to fire in a house in Palam
चपेट में आने से एक सिपाही की बिगड़ी हालत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पालम थाना इलाके में एक मकान में आग लगने के दौरान बीट सिपाहियों ने बहादुरी दिखाते हुए घर में मौजूद कई लोगों की जान बचा ली। सिपाहियों ने अपनी जान पर खेलकर घर में घुस गए और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद पड़ोस की एक दुकान से आग बुझाने वाला उपकरण लाकर दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। आग मकान की रसोई में लगने के बाद अन्य कमरे में फैल गई थी। धुंआ के चपेट में आने से एक सिपाही घायल हो गया, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढे बारह बजे पालम के महावीर एंक्लेव स्थित एक मकान में आग लगने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी पारस नाथ वर्मा अपने साथ हवलदार महेश और संजीव को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां लोगों की भीड़ थी। पुलिसकर्मियों ने सभी को वहां से दूर किया और दमकल विभाग को भी घटना की जानकारी दी। इसी दौरान बीट के सिपाही भारत और जयवीर भी पड़ोस के बीकानेर दुकान से आग बुझाने वाले दो उपकरण अपने साथ लेकर वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


सिपाहियों ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए उस मकान में घुस गए और कमरे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। साथ ही कमरे के खिड़की और दरवाजे को खोल दिया। आग मकान के रसोई में लगी थी। दोनों सिपाही वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि आग गैस सिलिंडर की चिमनी के ऊपर बर्तन में रखे खाद्य तेल से शुरू हुई और पूरे किचन में फैली थी। साथ ही धुंआ अन्य कमरे में फैल चुका था। सिपाहियों ने आग बुझाने वाले उपकरण और पानी फेंककर आग पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव कार्य के दौरान धुंआ के चपेट में आने से भारत को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वह उल्टी करने लगा। इस बीच आग पर काबू पाया जा चुका था। भारत को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जिला पुलिस उपायुक्त ने सिपाहियों के काम की सराहना की है और इसके लिए उनकी पीठ थपथपाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed