फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fire breaks out in Guru Gobind Singh Indraprastha University auditorium, no casualties reported

Delhi News: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Sun, 30 Nov 2025 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Guru Gobind Singh Indraprastha University auditorium, no casualties reported
-दमकल की छह गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-16 स्थित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में रविवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ऑडिटोरियम में कोई कार्यक्रम नहीं चल रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।


दमकल विभाग के मुताबिक रविवार सुबह करीब 10:42 बजे ऑडिटोरियम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की छह गाड़ियां और एक स्काइलिफ्ट मौके पर भेजी गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 11.20 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अगले एक घंटे तक तक दमकल कर्मियों ने कूलिंग का काम किया। ऑडिटोरियम में आग का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि ऑडिटोरियम में लगी आग काफी भीषण थी। आग लगने के बाद घना काला धुआं आसमान में दूर तक फैल गया था। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। पुलिस आग लगने के कारणाें की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed