फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   FIR registered in case of two groups of boys clashing after commenting on a girl

'बहन पर गलत कमेंट नहीं': लड़कों के दो गुट आपस में भिड़े, लाठी-डंडों और हुआ पथराव; दिल्ली में जमकर मचा बवाल

Wed, 20 Sep 2023 08:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 20 Sep 2023 08:04 PM IST
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले। कुछ लोगों ने गोली भी चलने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गुटों की ओर से मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
FIR registered in case of two groups of boys clashing after commenting on a girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में लड़की पर कमेंट करने को लेकर लड़कों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडों के अलावा पथराव भी हुआ। कुछ लोगों ने गोली चलने का आरोप लगाया। हमले में दोनों ओर से चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

बवाल की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गए। खुद जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर जॉय टिकी भी वहां पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस उपायुक्त ने गोली चलने की बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि दोनों गुट के लड़के एक ही समुदाय के हैं। बवाल में चार लड़के जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल शाहरुख (30), बंटी (22), फहीम उर्फ चाचा (42) और राशिद (19) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बंटी और राशिद की शिकायत पर दोनों गुटों के लड़कों के खिलाफ मारपीट का क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में चार लड़कों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि झगड़ा शिया और सुन्नी समुदाय के बीच हुआ था। लड़की को कमेंट करने के अलावा गली में स्कूटी पार्क करने को लेकर भी झगड़ा हुआ था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के अलावा लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल एहतियात के तौर पर एरिया में पुलिस बल तैनान कर दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि विवाद रात करीब पौने 12 बजे गली नंबर-30/8, कश्मीरी बिल्डिंग के पास हुआ। गली नंबर-18, ब्रह्मपुरी निवासी राशिद अपनी 29 साल की बहन के साथ वहां से गुजर रहा था। इस बीच कुछ लड़कों ने उसकी बहन पर भद्दा कमेंट किया। विरोध करने पर लड़कों ने राशिद की पिटाई कर दी।

राशिद ने भी कॉल कर अपने दोस्तों को वहां बुला लिया। दोनों ओर से लड़के इकट्ठा हो गए। बाद में दोनों के बीच बवाल हुआ। काफी देर हंगामें के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस को देखकर लड़के वहां से फरार भी हो गए।

स्थानीय लोगों का दावा था कि गली नंबर-30/8 में धार्मिक मीटिंग होती है। वहां स्कूटी पार्क करने को लेकर विवाद हुआ था। एक गुट के लोगों ने स्कूटी पार्क करने का विरोध किया था। इस बात पर बवाल हुआ। पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस ने राशिद की बहन पर कमेंट करने को बवाल की मुख्य वजह बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed