{"_id":"62532aafc7ab044e257320a5","slug":"fir-against-bjp-leaders-in-punjab-parvesh-verma-s-allegation-kejriwal-misusing-powers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में भाजपा नेताओं पर एफआईआर: परवेश वर्मा का आरोप- शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में भाजपा नेताओं पर एफआईआर: परवेश वर्मा का आरोप- शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे केजरीवाल
Mon, 11 Apr 2022 12:37 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:37 AM IST
सार
भाजपा महिला मोर्चा नेता प्रीति गांधी ने बताया था कि एक ट्वीट को लेकर पंजाब पुलिस ने उन्हें एक नोटिस भेजा है। भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पंजाब में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते भाजपा सांसद परवेश वर्मा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पर एफआईआर दर्ज किए जाने के मुद्दे पर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में उसे मिली शक्तियों का दुरुपयोग कर रही है और इसकी शिकायत करने के लिए वे जल्द ही गृह मंत्री और दिल्ली के पुलिस आयुक्त से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी ने सिर्फ एक राज्य में सरकार बनाई है और उन्होंने पुलिस की शक्तियों का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है। इस मुद्दे पर बात करने के लिए हमने गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस आयुक्त से समय मांगा है। पंजाब पुलिस दूसरे राज्य में लोगों को गिरफ्तार करने जाते समय उस राज्य की पुलिस को विश्वास में लेने के प्रोटोकॉल का पालन नहीं करती है।
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा नेता प्रीति गांधी ने बताया था कि एक ट्वीट को लेकर पंजाब पुलिस ने उन्हें एक नोटिस भेजा है। भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पंजाब में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर केस दर्ज किया गया है। भाजपा दिल्ली प्रवक्ता नवीन जिंदल पर कथित रूप से एक वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे शेयर किया गया है।
विज्ञापन