फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Final year students in DU will be able to come only for lab and library in college will continue online class

चौथी लहर : डीयू में अंतिम वर्ष के विद्यार्थी सिर्फ लैब व लाइब्रेरी के लिए आ सकेंगे कॉलेज, जारी रहेगी ऑनलाइन क्लास

Tue, 13 Apr 2021 07:45 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 13 Apr 2021 07:45 AM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में अंतिम वर्ष के विद्यार्थी प्रयोगशाला, प्रैक्टिकल, लाइब्रेरी व उससे संबंधित गतिविधियों के लिए कॉलेज आ सकेंगे। वहीं शोधार्थी अपने संबंधित पर्यवेक्षक की सहमति से अपना शैक्षणिक कार्य जारी रख सकते हैं।

विज्ञापन
Final year students in DU will be able to come only for lab and library in college will continue online class
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में अंतिम वर्ष के विद्यार्थी प्रयोगशाला, प्रैक्टिकल, लाइब्रेरी व उससे संबंधित गतिविधियों के लिए कॉलेज आ सकेंगे। वहीं शोधार्थी अपने संबंधित पर्यवेक्षक की सहमति से अपना शैक्षणिक कार्य जारी रख सकते हैं। कॉलेजों, विभागों में टीचिंग लर्निंग गतिविधियां ऑनलाइन मोड में ही चलेंगी। इस माह की शुरुआत में प्रशासन ने जरूरत विद्यार्थियों को कैंपस नहीं आने की सलाह दी थी।

विज्ञापन

  
कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद शनिवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आए आदेश के अनुसार डीयू ने कॉलेजों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कॉलेजों को इन दिशा-निर्देशों का तत्काल प्रभाव से पालन करने को कहा है। दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि कॉलेजों को छोटे-छोटे ग्रुप में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कॉलेज लैब में प्रैक्टिकल करने व लाइब्रेरी का उपयोग करने के लिए बुलाया जा सकता है। इस दौरान कॉलेजों को कोरोना से बचाव की सभी सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही यह फैसला किया गया है कि प्रशासनिक कार्यों के लिए केवल 50 फीसदी स्टाफ ही बुलाया जा सकता है। बाकी के 50 फीसदी स्टाफ को घर से ही काम करना होगा। वहीं अन्य जरूरी सेवाएं बिना बाधा के प्रिंसिपल की अनुमति से चलती रहेंगी। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले स्टाफ को सूचना देनी होगी और छुट्टी की अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने बीते दो अप्रैल को अगले दस दिनों तक विद्यार्थियों को कॉलेज विभाग आदि जगहों पर न आने की सलाह दी थी। छात्रों को कहा गया था कि वह घर और हॉस्टल में ही रहें और जरूरी होने पर ही कॉलेज व कैंपस आएं। प्रशासन ने कॉलेजों को कहा था कि दस दिन माह इस फैसले की समीक्षा की जाएगी और फिर आगे आदेश दिए जाएंगे। जिसके बाद कॉलेजों ने प्रैक्टिकल कक्षाएं व अन्य गतिविधियों को रोक दिया था।


अब समीक्षा के बाद अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को आने की अनुमति दी गई है। हालांकि कुछ शिक्षक इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि कोरोना केमामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्टीफंस कॉलेज में तो काफी विद्यार्थी कोरोना संक्रमित भी पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed