फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Farmers will increase security at dharna sites, CCTV cameras will be monitored

हादसे के बाद : धरना स्थलों पर किसान बढ़ाएंगे सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Sun, 17 Oct 2021 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Oct 2021 06:16 AM IST
सार

सिंघु बॉर्डर पर हुई एक व्यक्ति की हत्या को लेकर आलोचना झेल रहे किसानों ने सुरक्षा बढ़ाने का लिया निर्णय है। 

विज्ञापन
Farmers will increase security at dharna sites, CCTV cameras will be monitored
demo pic... - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

किसान धरना स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर और स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाकर सुरक्षा चौकस करेंगे। सिंघु बॉर्डर पर पीट-पीटकर एक व्यक्ति की हत्या को लेकर आलोचना झेल रहे किसान नेताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी है। किसानों ने कहा है कि उनके आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


निहंगों के एक समूह ने सिखों के धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के आरोप में दलित खेतिहर मजदूर लखबीर सिंह की शुक्रवार को कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। लखबीर सिंह का शव सिंघु धरना स्थल पर पुलिस बैरिकेड से बंधा मिला था। उनका बायां हाथ कटा था और शव पर धारदार हथियारों से 10 से अधिक वार किए गए थे।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने सरबजीत नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे एक सप्ताह की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस घटना से खुद को अलग कर लिया है और कहा है कि निहंग समूह और पीड़ित का एसकेएम से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर सीमा पर धरने का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान संघ के नेता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि शुक्रवार की घटना के मद्देनजर और अधिक कैमरे लगाए जाएंगे और विरोध स्थल पर स्वयंसेवकों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।


उन्होंने कहा कि जो समूह या व्यक्ति आंदोलन में भाग ले रहे हैं, लेकिन एसकेएम की नीतियों से अलग विचारधारा रखते हैं, उन्हें विरोध स्थलों को खाली करने के लिए कहा जाएगा। भारतीय किसान मजदूर महासंघ के नेता अभिमन्यु कुहाड़ ने कहा कि हम अपनी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर इसमें सुधार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed