{"_id":"5ffc49b78ebc3e340058a8ec","slug":"farmers-protest-gurudwara-sis-ganj-sahib-volunteers-doing-service-for-kisan-at-ghazipur-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलनः गाजीपुर बॉर्डर पर गुरूद्वारा शीश गंज साहिब के स्वयंसेवक कर रहे किसानों की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलनः गाजीपुर बॉर्डर पर गुरूद्वारा शीश गंज साहिब के स्वयंसेवक कर रहे किसानों की सेवा
Mon, 11 Jan 2021 06:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 11 Jan 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को डेढ़ महीने से ज्यादा का समय बीत गया है। आंदोलनरत किसानों की सेवा करने के लिए कई संगठन अलग-अलग प्रकार से मदद कर रहे हैं। दिल्ली के गुरुद्वारा शीश गंज साहिब के स्वयंसेवक किसानों के जूतों को पॉलिश करके उन्हें नया रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन
स्वयंसेवक करतार सिंह ने बताया कि जिस प्रकार गुरुद्वारों में आए लोगों के जूतों को पॉलिश किया जाता है। वही कार्य यहां बॉर्डर पर भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में हर कोई अपने तरीके से योगदान दे रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने सोचा कि अब वह भी बॉर्डर पर जाएंगे और इस प्रकार किसानों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवकों की सरकार से मांग है कि कृषि कानूनों को जल्द से जल्द वापस लिया जाए।
विज्ञापन
मिनी ऑडिटोरियम बनाया गया
गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के लिए एक मिनी ऑडिटोरियम भी बनाया गया है। टेंट में बने इस ऑडिटोरियम में एक एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। यहां किसानों को देशभक्ति की फिल्में दिखाई जाती है। इसी स्थान पर एक लाइब्रेरी भी बनाई गई है । जहां कोई भी आकर किताबें पढ़ सकता है।