फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Farmer sent flight tickets for 20 workers

20 श्रमिकों के लिए किसान ने भेजे फ्लाइट के टिकट

Mon, 24 Aug 2020 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer sent flight tickets for 20 workers
नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान घर गए 20 श्रमिकों को मशरूम की खेती करने के लिए विमान से वापस बुलाया जा रहा है। लॉकडाउन में किसान ने 10 श्रमिकों को विमान से बिहार भेजा था। अब उनके साथ 10 और श्रमिक भी खेती के लिए लौटेंगे। इनमें 10 श्रमिक ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार विमान में सफर का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

किसान पप्पन सिंह ने मई में प्रवासी श्रमिकों को दोबारा काम पर लौटने के लिए एक लाख रुपये से अधिक के टिकट की बुकिंग करवाई है। किसान के मुताबिक मशरूम की खेती के लिए यह माकूल समय है। पिछले 20 वर्ष से भी अधिक समय से उनके खेतों में ये श्रमिक काम कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें खेती में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

श्रमिकों का कहना है कि दिल्ली पहुंचने के लिए उन्होंने रेलवे टिकट बुक करवाने की कोशिश की थी लेकिन बुकिंग नहीं हो सकी। खेती के लिए डेढ़ महीने का इंतजार नहीं कर सकते। भारत में मशरूम की खेती अगस्त में शुरू होती है, इसलिए श्रमिकों को समय पर आने के लिए मालिक ने फ्लाइट के टिकट बुक करवाए हैं। श्रमिक नवीन ने मई के सफर का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट तक के लिए टिकट के साथ साथ उनके गांवों से पटना पहुंचने के इंतजाम भी किसान की ओर किया गया है। पप्पन सिंह के मुताबिक हर साल तीन एकड़ जमीन पर मशरूम की खेती करते हैं, लेकिन इस बार एक एकड़ जमीन पर ही करेंगे। कोविड-19 संक्रमण की वजह से पुराना स्टॉक अभी भी है, क्योंकि बाजार बंद है। सभी पिछले 15-25 साल से काम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें बुलाया गया है। सभी से भावनात्मक जुड़ाव होने की वजह से उनके लिए टिकट का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed