फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fake tea leaves of a well known company were going to market packed raided and arrested one accused

दिल्ली: नामी कंपनी की नकली चायपत्ती पैक होकर जा रही थी बाजार, छापेमारी कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 25 Jul 2021 07:46 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 25 Jul 2021 07:46 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपी की पहचान मनोज कुमार गर्ग के रूप में हुई है। नकली फैक्टरी से भारी मात्रा में पैकिंग का सामान, नकली चाय की पत्ती बरामद की है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Fake tea leaves of a well known company were going to market packed raided and arrested one accused
arrest - फोटो : istock

विस्तार

सोनिया विहार इलाके में नामी कंपनी की चाय की पत्ती को पैक कर खुलेआम बाजार में बेचा जा रहा था। कंपनी को इसकी जानकारी हुई तो दिल्ली पुलिस आयुक्त समेत दूसरे अधिकारियों से शिकायत की गई। शनिवार को पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान मनोज कुमार गर्ग के रूप में हुई है। नकली फैक्टरी से भारी मात्रा में पैकिंग का सामान, नकली चाय की पत्ती बरामद की है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों जुगल किशोर अहुजा नामक शख्स शिकायत दी थी। अपनी शिकायत में जुगल किशोर ने कहा था कि नामी कंपनी की चाय की पत्ती को फर्जी तरीके से पैक कर बाजार में बेचा जा रहा है। न सिर्फ चाय की पत्ती नकली है, बल्कि उसकी क्वालिटी भी बेहद खराब है। इससे कंपनी की साख खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 जुलाई को इस मामले में शिकायत मिलने के बाद सोनिया विहार, पांचवे पुश्ते स्थित नकली फैक्टरी पर एक सेल्समैन को ग्राहक बनाकर भेजा गया। उसने 10 किलो टुडे चाय की पत्ती को खरीदा। जानकारी पुख्ता करने के बाद पुलिस ने शनिवार को सोनिया विहार में छापेमारी की। वहां 550 किलो पैकिंग मेटेरियल और भारी मात्रा में नकली चाय की पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने फैक्टरी चलाने वाले मनोज कुमार गर्ग को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed