फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fake Remedisivir injections were sold for 30 thousand Delhi Police arrested the accused

कालाबाजारी: 30 हजार में बेच रहे थे नकली रेमडेसिविर, गूगल पर डाल रखा था मोबाइल नंबर, ऐसे पकड़े गए

Sat, 08 May 2021 08:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 May 2021 08:28 AM IST
सार

आरोपी 30 हजार रुपये में नकली इंजेक्शन बेचकर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे थे

विज्ञापन
Fake Remedisivir injections were sold for 30 thousand Delhi Police arrested the accused
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली के नांगलोई थाना पुलिस ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के आरोप में शालीमार बाग निवासी कमल (25) और दीपक (29) को दबोचा है। उनके पास से 15 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन, 34 हजार रुपये और एक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


आरोपी 30 हजार रुपये में नकली इंजेक्शन बेचकर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे थे। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता नांगलोई निवासी राहुल ने बताया कि उसके अंकल कोरोना से बीमार थे। उनके लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत थी। 
विज्ञापन


उसने गूगल की मदद से नंबर लेकर आरोपी से बातचीत की। 30 हजार रुपये में  इंजेक्शन की डील फाइनल हो गई। आरोपी ने रोहिणी इलाके में बुलाकर राहुल को एक इंजेक्शन दे दिया। इधर, राहुल के अंकल की मौत हो गई। राहुल को आरोपी पर शक था। इसलिए उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर आरोपी से बातचीत की और एक इंजेक्शन देने के लिए आरोपी को नांगलोई बुलाया गया। वहां पुलिस की टीम ने आरोपी कमल और दीपक को दबोच लिया। कमल ने बताया कि वह शालीमार बाग के एक बड़े अस्पताल में टेक्नीशियन की नौकरी करता है। 


दीपक उसका रूम पार्टनर है और वह प्राइवेट नर्स और स्टाफ उपलब्ध कराने का काम करता है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन कहां से लाते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed