फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ex CRPF jawan dies due to fire in trading company office

Delhi News: ट्रेडिंग कंपनी कार्यालय में लगी आग से सीआरपीएफ के पूर्व जवान की मौत

Mon, 31 Oct 2022 04:46 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Oct 2022 04:46 AM IST
सार

सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। तलाशी के दौरान कार्यालय से अरुण का शव झुलसी अवस्था में मिला।

विज्ञापन
Ex CRPF jawan dies due to fire in trading company office
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर इलाके में शनिवार देर रात एक ट्रेडिंग कार्यालय में संदिग्ध हालत में आग लग गई। आग में झुलसकर कार्यालय मालिक की मौत हो गई। मृतक सीआरपीएफ के रिटायर जवान थे और ट्रेडिंग का काम कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है। मृतक की शिनाख्त अरुण कुमार (40) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


वह परिवार के साथ बंगाली कॉलोनी में रहते थे। वह सीआरपीएफ में बतौर हवलदार व रेडियो ऑपरेटर तैनात थे। 28 फरवरी को सेवानिवृत हुए थे। परिवार में पत्नी शीतल बेटा गुन्नु और बेटी प्रिंसी है। बेटा छठी कक्षा में पढ़ता है। जबकि बेटी 12 कक्षा की छात्रा है। अरुण मूलत: लोनी गांव, नारनोल हरियाणा के रहने वाले थे। वह अर्धसैनिक बलों के लिये टोपी व अन्य सामान सप्लाई करने का काम करते थे। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने घर के सामने अपना कार्यालय बनाया हुआ था। इसमें 10 कर्मचारी काम करते थे। शनिवार देर रात 2.21 बजे बाइक सवार राहगीरों ने दमकल विभाग को अरुण के कार्यालय में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। तलाशी के दौरान कार्यालय से अरुण का शव झुलसी अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन के दौरान परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि रात 12 बजे उन्होंने पत्नी को फोन कर बताया कि उसके कुछ जानकार कार्यालय आने वाले हैं। उनसे बातचीत कर वह देर से घर आएंगे। इसलिए वे लोग खाना खाकर सो जाएं। देर रात दमकल की गाड़ियों की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। उन लोगों ने कार्यालय में आग लगी हुई देखी। 

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाटर से बनी छत फट गई थी। पुलिस को पता चला कि रात दस बजे तक उनके सारे कर्मचारी कार्यालय में मौजूद थे। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि कार्यालय में कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं था, फिर आग इतनी भयावह कैसे हो गई। 


आग लगने के बाद अरुण बाहर क्यों नहीं निकल पाया। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आग लगने की सूचना देने वाले बाइक सवार कौन थे। पुलिस इन सब गुत्थियों को सुलझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed