{"_id":"6af474a0d3c7b544e300470b","slug":"every-fourth-patient-in-the-hospital-is-suffering-from-respiratory-problems-ashram-news-c-503-1-del1005-3096-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: अस्पताल में हर चौथा मरीज सांस की परेशानी से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: अस्पताल में हर चौथा मरीज सांस की परेशानी से पीड़ित
विज्ञापन
जीटीबी में रोजाना पहुंच रहे 125 मरीज, डॉक्टरों ने सैर से बचने की दी सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली की जहरीली हवा अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। प्रदूषण बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालात यह हैं कि मेडिसिन ओपीडी में आने वाले हर चार मरीजों में से एक को सांस लेने में परेशानी हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार, सामान्य दिनों की तुलना में सांस और दिल से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों, अस्थमा और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे लोगों को हो रही है। गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल, स्वामी दयानंद, जग प्रवेश चंद्र, राजीव गांधी सुपर स्पेशियालिटी और लाल बहादुर शास्त्री समेत अन्य अस्पतालों में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
डॉक्टरों ने बुजुर्गों को फिलहाल सुबह की सैर बंद रखने और प्रदूषण के अधिक स्तर के दौरान घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। जीटीबी अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार के अनुसार, प्रदूषण का असर केवल पहले से बीमार लोगों पर ही नहीं पड़ रहा, बल्कि स्वस्थ लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा, सांस की परेशानी लेकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का पिछले एक सप्ताह से विशेष रूप से आंकड़ा जुटाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यह जानकारी एकत्र की जा रही है और महीने के अंत में इसकी रिपोर्ट सौंपी जानी है। अस्पताल में इन दिनों रोजाना करीब 125 मरीज सांस संबंधी परेशानी लेकर पहुंच रहे हैं, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 80 से 100 के बीच रहती है। वहीं, दिवाली के दौरान अस्पताल की इमरजेंसी में कुल 847 मरीज पहुंचे थे।
फेफड़ों के अंदर तक पहुंच रहे जहरीले कण
डॉक्टरों का कहना है कि हवा में मौजूद पीएम-10, पीएम-2.5 और जहरीली गैसें सांस के साथ शरीर में प्रवेश कर श्वसन तंत्र को प्रभावित करती हैं। पीएम-2.5 के बेहद छोटे कण फेफड़ों के अंदरूनी हिस्से तक पहुंच जाते हैं। अधिक प्रदूषण की स्थिति में ये कण शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाते हैं। इसका असर सांस की नलियों और फेफड़ों पर पड़ता है। इससे खांसी, बलगम, सांस फूलने और अस्थमा के दौरे जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। पहले से अस्थमा या सीओपीडी के मरीजों की परेशानी भी गंभीर हो सकती है।