{"_id":"604d52b422e0c912680da032","slug":"encounter-between-police-and-neeraj-bhanja-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद दबोचा नीरज बवानिया और नीरज बाली गैंग का बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद दबोचा नीरज बवानिया और नीरज बाली गैंग का बदमाश
Sun, 14 Mar 2021 05:33 AM IST
योगेश जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 14 Mar 2021 05:33 AM IST
सार
- आरोपी ने चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए 22 अक्तूबर 2020 को दिन दहाड़े कर दी थी विकास मेहता नामक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या।
- पुलिस की गोली से आरोपी कमल गहलोत घायल, एक पिस्टल, रिवाल्वर और छह कारतूस बरामद, कमल अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी।
विज्ञापन
Delhi Police Security
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार देर रात बक्करवाला इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद नीरज बवानिया व नीरज बाली गैंग के शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कमल गहलोत (21) के रूप में हुई है। मुठभेड़ के समय आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड गोलियां चलाई थीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में टांग में गोली लगने से कमल जख्मी हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमल के पास से एक पिस्टल, रिवाल्वर और छह कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला कि है कि आरोपी ने अपने चाचा प्रवीन गहलोत उर्फ गोलू की हत्या का बदला लेने के लिए मोहन गार्डन इलाके में 22 अक्तूबर 2020 को विकास मेहता नामक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी थी। आरोपी ने विकास को बेहद नजदीक से सिर में तीन गोली मारी थी। बाद में उसका फोटो खींचकर फरार हो गया था। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार रात को उनकी टीम को सूचना मिली कि नीरज बवानिया व नीरज बाली गैंग का शूटर कमल गहलोत मुंडका औद्योगिक क्षेत्र मेट्रो स्टेशन से होता हुआ मोहन गार्डन आने वाला है। पुलिस की टीम ने फौरन मेट्रो स्टेशन के नजदीक हाईवे अपार्टमेंट बक्करवाला में जाल बिछा दिया। इस बीच रात करीब 2.00 बजे आरोपी सफेद रंग की सेट्रो कार से वहां पहुंचा।
विज्ञापन
आरोपी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर गोलियां चला दी। एक गोली हलदार लोकेंद्र सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर दो राउंड गोली चलाई। टांग में एक गोली लगने से कमल जख्मी हो गया। उसे काबू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और पुलिस टीम पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ के दौरान कमल ने बताया कि वह परिवार के साथ नवादा, उत्तम नगर में रहता है। इसके पिता पवन गहलोत इलाके में प्रॉपर्टी डीलर हैं। वहीं इसके चाचा प्रवीन गहलोत मंजीत महल व प्रदीप सोलंकी गैंग के सदस्य थे। चाचा विवादित प्रॉपर्टी का सौदा करते थे। पुलिस ने जब मंजीत व प्रदीप सोलंकी को गिरफ्तार किया तो प्रॉपर्टी के शेयर को लेकर प्रवीन का मंजीत व प्रदीप से विवाद हो गया।
19 मई 2019 को प्रदीप के कहने पर विकास दलाल नामक बदमाश ने प्रवीन की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में मुठभेड़ में विकास दलाल भी मारा गया। चूंकि कमल को चाचा से गहरा लगाव था, इसलिए वह उसका बदला लेना चाहता था। उसे पता चला कि चाचा की हत्या की साजिश विकास मेहता नामक प्रॉपर्टी डीलर ने रची। इसी लिए उसने 22 अक्तूबर 2020 को विकास मेहता की हत्या की। पुलिस ने हत्या के षडयंत्र में कमल के पिता पवन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।