फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Elderly couple returned from Canada after 16 years arrested at IGI Airport know whole matter

दिल्ली: 16 वर्ष बाद कनाडा से लौटे बुजुर्ग दंपती, आईजीआई एयरपोर्ट पर हो गए गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Tue, 06 Apr 2021 08:14 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 06 Apr 2021 08:14 AM IST
विज्ञापन
Elderly couple returned from Canada after 16 years arrested at IGI Airport know whole matter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कोरोना के दुष्परिणाम भारत में ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी देखा जा रहा है। कनाडा में रह रही बुजुर्ग दंपती की जब वहां नौकरी चली गई तो वह भारत लौट आए। भारत लौटते ही उन्हें इंदिरा गांधी अंतराराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्जकर बुजुर्ग दंपती को पुलिस रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला है कि वह किसी और के नाम व पासपोर्ट पर कनाडा गए थे। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस एफआरआरओ को पत्र लिखकर ये पता कर रही है कि बुजुर्ग दंपती किसके नाम पर और भारत से कब कनाडा गए थे। सुरक्षा एजेंसियों ने भी उनसे पूछताछ की है। आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि मूलरूप से महसाना, गुजरात निवासी भागूभाई (63) अपनी पत्नी रंजनबेन (60) के साथ तीन अप्रैल को कनाडा से आईजीआई एयरपोर्ट आए थे। ये दोनों एमरजेंसी सर्टिफिकेट पर आए थे। 
विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट पर आते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बुजुर्ग दंपति कनाडा में रेस्तरां में नौकरी करते थे। कोरोना के कारण उनकी नौकरी चली गई। जब तक उनकी नौकरी थी, तब तक उन्हें वहां वर्क परमिट मिलता रहा। जब नौकरी चली गई तो उन्हें भारत डिपोर्ट कर दिया गया। आईजीआई एयरपोर्ट जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में ये पता लगा कि ये वर्ष 2006 में किसी और के नाम पर कनाडा गए थे। इनके पासपोर्ट में वर्ष 2006 में कनाडा जाने की इंट्री नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस बात का पता किया जा रहा है कि पति-पत्नी किस-किस नाम से और किसके पासपोर्ट पर कनाडा गए थे। एसआई राजीव गुलाटी की टीम मामले की जांच कर रही है। एसआई राजीव गुलाटी की टीम बुजुर्ग दंपती को पुलिस रिमांड पर लेकर गुजरात गई है और ये पता कर रही है कि उनका फर्जी पास व वीजा किस एजेंट ने बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed