{"_id":"612a8e148ebc3e7a144a9aea","slug":"eight-policemen-measured-for-negligence-on-organized-crime-ashram-news-noi601583046","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठित अपराध पर लापरवाही बरतने वाले आठ पुलिसकर्मी नपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठित अपराध पर लापरवाही बरतने वाले आठ पुलिसकर्मी नपे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना बेहद गंभीर हैं। आयुक्त के रूप में पदभार संभालने के बाद इसका नमूना दिखने भी लगा है। पुलिस आयुक्त बहुत ही बारीकी से कानून व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। ताजा मामले में ख्याला और राजौरी गार्डन के थाना प्रभारियों समेत कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि चार को लाइन में भेजने के अलावा दोनों ही थानों के प्रभारियों से जवाब तलब किया गया है।
आरोप है कि राजौरी गार्डन व ख्याला में बदमाश खुलेआम अवैध शराब बेचने के अलावा सट्टे समेत दूसरी गैर-कानूनी गतिविधियों में लिप्त थे। इसकी जानकारी थाना प्रभारी समेत उस बीट पर तैनात पुलिसकर्मियों को थी। इनकी साठगांठ से अवैध कारोबार चल रहा था। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने इसे संगठित अपराध की श्रेणी में मानते हुए थाना प्रभारियों ने एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा।
मामला-1
राजौरी गार्डन में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग एक घर के बाहर खड़े होकर शराब खरीद रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस उपायुक्त ने जांच का जिम्मा पश्चिम दिल्ली के एसीपी विजलेंस को सौंपा। जांच में यह बात सामने आई कि बीट संख्या-6 के घोषित बदमाश रणधीर और श्याम कुमार अवैध शराब बेचने व जुए में लिप्त हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई, लेकिन इससे पहले इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। जांच में पाया गया कि इन अवैध गतिविधियों को रोकने में थाना प्रभारी समेत बीट पर तैनात पुलिसकर्मी विफल रहे। जांच रिपोर्ट आने के बाद लापरवाही बरतने वाले बीट पर तैनात चार पुलिसकर्मी एएसआई देेवेंद्र, हवलदार सुरेश, सिपाही पवन और पवन को निलंबित कर दिया गया, जबकि थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा को लापरवाही बरतने के लिए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
मामला-2
ख्याला में 12 अगस्त को फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस उपायुक्त ने इस मामले की एसीपी विजलेंस से जांच करवाई, जिसमें खुलासा हुआ कि बीट नंबर-दो में रहने वाला अमित अपनी पत्नी के साथ जुए का अड्डा और अवैध शराब की बिक्री की अवैध गतिविधियों में लिप्त है। जांच में यह बात भी सामने आई कि बीट पर तैनात पुलिसकर्मियों को इस अवैध गतिविधियों की जानकारी थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। साथ ही इस मामले में थाना प्रभारी ने भी ध्यान नहीं दिया और कार्रवाई न करते हुए लापरवाही बरती। इस रिपोर्ट के बाद हवलदार नवीन, सिपाही देवेंद्र, संजीव और प्रदीप को लाइन हाजिर कर दिया गया और थाना प्रभारी को सात दिन के भीतर इस लापरवाही के लिए जवाब तलब किया है।