फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   effigy of ravana and corona burnt in delhi arvind kejriwal attended the program

दिल्ली में कोरोना का भी पुतला जला: असत्य पर सत्य की जीत, धू-धू कर जल उठा रावण का पुतला

Fri, 15 Oct 2021 09:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Oct 2021 09:08 PM IST
सार

रामलीला मैदान पर आयोजित रावण दहन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हुए और उन्होंन े लोगों से  भगवान राम के आदर्शों का अनुसरण करते हए राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की।

विज्ञापन
effigy of ravana and corona burnt in delhi arvind kejriwal attended the program
रावण दहन कार्यक्रम में पहुंचे अरविंज केजरीवाल ने चलाया तीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में शुक्रवार को कोरोना महामारी और कोरोना की रोकथाम के कड़े दिशा निर्देश के बीच रामलीला मंचन में अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामलीला मंचन करा रही कमेटियों के मंच पर प्रभु राम ने बुराई के प्रतीक रावण का संहार करने की लीला की। हालांकि कुछ ही रामलीला कमेटियों के परिसर में रावण, उसके भाई कुंभकर्ण व पुत्र मेघनाथ के पुतले जलाए गए। एक रामलीला कमेटी ने कोरोना वायरस का पुतला भी जलाया। विजय दशमी पर लोगों की भारी भीड़ आने की आशंका के कारण कई रामलीला कमेटियों ने पुतला दहन नहीं कराया।

विज्ञापन


लालकिला मैदान में लवकुश रामलीला कमेटी की रामलीला में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राम-रावण का युद्ध देखने आए। उनको मंच तक विशेष रथ में लाया गया। कमेटी के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने उनको गदा व धनुषबाण भेंट किए, जबकि मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलन के बाद राम, लक्ष्मण व हनुमान को तिलक कर रामलीला के मंचन का शुभारंभ किया। इस दौरान राम-रावण के बीच भीषण युद्ध हुआ और युद्ध में रावण वध के बाद उसके पुतले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीर चलाया। इस मौके पर उन्होंने विजय दशमी को बुराई पर अच्छाई का प्रतीक बताते हुए तमाम बुराइयों का खात्मा करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


उन्होंने भगवान राम के आदर्शों का अनुसरण करते हए राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील भी की। साथ ही उन्होंने रावण रूपी कोरोना का वध करें और कोरोना मुक्ति के लिए सभी सामूहिक प्रार्थना करें। कमेटी ने कोरोना की रोकथाम के दिशा निदेर्शों व प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण 30 फुट ऊंचे ही पुतले जलाए और उसके पुतलों में पटाखे नहीं थे। गत वर्षों के दौरान वह 90 फुट ऊंचे पुतले जलाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ ने भी भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया। उसके मंच पर लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध, अहीरावण वध, राम-रावण युद्ध और रावण वध की लीला हुई। इसके बाद नंदीग्राम में भरत को हनुमान की ओर से राम के आगमन की सूचना देने और भरत मिलाप की लीला के साथ भगवान राम के राजतिलक का मंचन हुआ। इस बीच रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों के साथ कोरोनावायरस का भी पुतला जलाया। करोलबाग स्थित अजमल खां पार्क में रामलीला मंचन करा रही श्री सनातन धर्म लीला समिति के मंच पर भी राम-रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। इस दौरान राम का तीर पेट में लगने पर रावण वध की लीला हुई और पुतले जलाए, वहीं कश्मीरी गेट स्थित तिकोना पार्क में नवयुवक रामलीला कमेटी ने भी राम-रावण युद्ध व रावण वध की लीला कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed