फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   E ticket system trials starts in dtc bus

क्लस्टर बसों में ई-टिकटिंग सिस्टम का ट्रायल शुरू

Thu, 06 Aug 2020 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
E ticket system trials starts in dtc bus
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम व सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखने के लिए डीटीसी और क्लस्टर बसों में जल्द ई-टिकटिंग सिस्टम की शुरुआत होगी। रूट नंबर 473 की सभी क्लस्टर बसों में बुधवार से तीन दिनों का ट्रायल शुरू कर दिया गया। ई-टिकट के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल पर चार्टर (सीएचएआरटीआर) एप डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि यात्रियों और कंडक्टर के बीच दूरी बनाए रखने के लिए बसों में ई-टिकटिंग प्रणाली (कॉन्टैक्टलेस टिकट सिस्टम) शुरू करने की योजना तैयार कर रही है। इससे कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी। यात्रियों और कंडक्टर के बीच टिकट या कैश का लेन देन नहीं होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और बेहतर तरीके से होगा।
विज्ञापन

सात को अंतिम ट्रायल, सीट के पीछे होगा क्यूआर कोड
टास्क फोर्स की सिफारिश पर परिवहन विभाग ने बुधवार से ट्रायल शुरू कर दिया जबकि 7 अगस्त को मोबाइल टिकटिंग का अंतिम ट्रायल होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में पोस्टर चस्पा किए गए हैं। सभी सीटों के पीछे क्यूआर कोड होगा ताकि किराये का भुगतान आसानी से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार्टर एप से ऐसे खरीद सकेंगे ई टिकट
. बस यात्रियों की सुविधा के लिए तैयार ई टिकट की खरीदारी चार्टर एप से की जा सकेगी। मोबाइल में इस एप को इंस्टॉल कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यात्री दो तरीके से ई-टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

. अगर टिकट की कीमत का पता है तो बाय फेयर विकल्प पर जाकर क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे। बाय बटन के विकल्प को चुनने के बाद भुगतान कर टिकट ले सकते हैं।
. यदि आप जिस स्टॉप पर बस में सवार हो रहे हैं और गंतव्य का पता है तो आपको एप के बाय डेस्टिनेशन विकल्प पर जाकर बस रूट और स्टॉप चुनना होगा। फिर आखिरी बस स्टॉप चुनेंगे। इसके बाद बाय बटन दबाएं और क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करेंगे। टिकट खरीदने के लिए पेटीएम, फोन पे, ओला और उबर के साथ जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed