फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dwarka police arrested a cunning fraudster from Goa.

Delhi News: शातिर ठग को द्वारका पुलिस ने गोवा से किया गिरफ्तार

Fri, 24 Oct 2025 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Dwarka police arrested a cunning fraudster from Goa.
महिला और उसके परिवार से करीब 1.10 करोड़ की धोखाधड़ी की थी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने एक ऐसे डिजिटल कॉरपोरेट ठग को गिरफ्तार किया है जो खुद को नामी कंपनी का सीईओ बताकर लोगों को नौकरी, निवेश और विदेशी संस्थाओं से साझेदारी के झूठे सपने दिखाता था। आरोपी कुणाल सतीश हेलकर को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है।
वह लिंक्डइन पर खुद को विजया डिजिटल कॉर्पोरेशन का सीईओ बताता था और यूनेस्को इंडिया से जुड़ाव का दावा करता था। इसी बहाने उसने दिल्ली की एक महिला पत्रकार और उसके परिवार को 1.10 करोड़ रुपये का चूना लगाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुणाल ने लिंक्डइन पर पीड़िता से संपर्क कर उन्हें अपनी फर्जी कंपनी में डिजिटल एसोसिएट न्यूज एडिटर पद का ऑफर दिया और 45,000 मासिक वेतन का वादा किया। धीरे-धीरे आरोपी ने भरोसा जीतकर गैजेट खरीद, इंटर्नशिप फीस, फ्लैट आवंटन शुल्क और अन्य कॉरपोरेट प्रक्रियाओं के नाम पर उनसे पैसे मंगवाए। जांच में सामने आया कि उसने इसी तरह के झूठे दस्तावेज बनाकर कई अन्य लोगों को भी ठगा। पुलिस के अनुसार, कुणाल का अपराध सिर्फ आर्थिक ठगी तक सीमित नहीं था। उसने कई पीड़ितों के घरों में सीसीटीवी कैमरे तक लगवाए, यह कहते हुए कि कंपनी रिमोट वर्क मॉनिटर करती है। यह कैमरे उसकी ठगी का हिस्सा थे, जिससे वह पीड़ितों की निजी जानकारी और गतिविधियों पर नजर रखता था।
विज्ञापन


द्वारका जिला उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने मोबाइल नंबर, ईमेल अकाउंट और बैंक ट्रांजेक्शन की तकनीकी जांच शुरू की। लोकेशन ट्रेस करने पर पता चला कि आरोपी गोवा में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने छापा मारकर कुणाल को गिरफ्तार किया और उसके पास से फर्जी दस्तावेज, मोबाइल, नकली ईमेल आईडी और ठगी से जुड़े सबूत बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed