फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Duty of youth to remove Delhi from the quagmire of corruption: BJP

युवाओं का कर्तव्य, भ्रष्टाचार के दलदल से दिल्ली को निकालें : भाजपा

Wed, 01 Mar 2023 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
Duty of youth to remove Delhi from the quagmire of corruption: BJP
युवा प्रदेश मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक में बोले, प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली भ्रष्टाचार के दलदल में फंसती चली जा रही है। युवाओं का कर्तव्य है कि इस दलदल से दिल्ली की जनता को निकालने में सक्रिय हों। युवा प्रदेश मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा, प्रदेश के विकास में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लिहाजा वह सरकार के भ्रष्टाचार को बेनकाब करने के लिए सड़क पर उतरें। दिल्ली में एक ऐसी सरकार बैठी है जो दिल्ली के युवाओं को रोजगार देने की जगह शराब के नशे में धकेलने का काम किया है।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि देश में पहली ऐसी सरकार है जो अपने फायदे के लिए दिल्ली के युवा और महिलाओं को भी नशे में धकेल रही है। एक-एक कर सब उजागर हो रहा है। युवा मोर्चा कार्यकर्ता घोटाले की बात घर-घर जाकर करें। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने युवा मोर्चा के महत्व पर चर्चा की और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रदेश मोर्चा प्रभारी विष्णु मित्तल ने कहा, दिल्ली की राजनीति में भाजपा युवा मोर्चा हमेशा ही अग्रणी भूमिका में रहा है। उम्मीद है कि आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में भी मोर्चे की भूमिका प्रमुख रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed