{"_id":"6af5ca1a5660f15cff00aba2","slug":"dumper-coming-from-the-wrong-direction-hits-auto-rickshaw-two-dead-six-injured-ashram-news-c-503-1-del1005-3144-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: गलत दिशा से आ रहे डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत, छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: गलत दिशा से आ रहे डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत, छह जख्मी
विज्ञापन
गर्भवती महिला की कोख में पल रहे बच्चे की भी मौत
सोनिया विहार स्थित पांचवां पुश्ता रोड पर तड़के हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। सोनिया विहार स्थित पांचवां पुश्ता रोड पर बृहस्पतिवार तड़के एक भयानक सड़क हादसा हुआ। यहां गलत दिशा से आ रहे एक डंपर ने सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गर्भवती महिला की कोख में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। छह लोग जख्मी हुए।
हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे लोग मदद को पहुंचे। खबर मिलने के बाद पुलिस, दमकल की टीम व एंबुलेंस घटना स्थल पर आ गए। बाद में सभी हताहतों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल भेजा गया। हादसे में सतबीर (32) के अलावा एक अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर हालत को देखते हुए सभी घायलों को राजीव गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर, हादसे के बाद चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो और डंपर को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है कि हादसे में ऑटो चालक की मौत हुई है या वह घायल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अज्ञात मृत युवक व घायल में से एक ऑटो चालक है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 5.09 बजे सोनिया विहार पांचवां पुश्ते के पास हुआ। नानकसर की ओर से आ रहे एक ऑटो में चालक समेत आठ लोग सवार थे। दूसरी ओर लोनी की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर ने सीधे ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटाे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में चौहान पट्टी निवासी सतबीर, इसकी पत्नी मोनी और छह माह की बेटी कनिका के अलावा चौहान पट्टी निवासी राजा और इसकी गर्भवती पत्नी राखी, रमेश्वर दयाल, एक अन्य व ऑटो चालक थे। हादसे में सतवीर और एक अज्ञात की मौत हो गई। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए ऑटो की वजह से कुछ लोग उसमें फंस गए। राहगीरों ने बचाव दल के पहुंचने से पहले ही किसी तरह घायलों को ऑटो से निकाला। इस बीच पीसीआर, एंबुलेंस व निजी गाड़ियों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। राजा और पत्नी राखी की हालत नाजुक बनी हुई है। गर्भवती राखी की कोख में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। उसकी डिलीवरी होने वाली थी। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। डंपर चालक की तलाश जारी है।