फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   due to change in weather Delhi Zoo will change diet of animals

दिल्ली: बदलते मौसम के साथ चिड़ियाघर में वन्यजीवों की खुराक में होगा बदलाव

Wed, 15 Apr 2020 08:15 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 15 Apr 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
due to change in weather Delhi Zoo will change diet of animals
delhi zoo - फोटो : G. pal

बदलते मौसम के साथ चिड़ियाघर में वन्यजीवों की खुराक में बदलाव किया जाएगा। बदलाव के तहत जहां मांसाहारी वन्यजीवों को दिए जाने वाले मांस की मात्रा कम कर दी जाएगी, वहीं शाकाहारी वन्यजीवों को ऋतु फल दिए जाएंगे, जिससे उनके शरीर में ठंडक बने रहने के साथ पानी की कमी न हो।

विज्ञापन


चिड़ियाघर के एक अधिकारी के अनुसार, गर्मी पड़ने पर वन्यजीवों के खाने-पीने में बदलाव किया जाता है। साथ ही डॉक्टरों की टीम भी वन्यजीवों की सेहत का खासा ध्यान रखती है। अधिकारी ने बताया कि गर्मी के दौरान शाकाहारी वन्यजीवों को तरबूज, ककड़ी, खीरा व अन्य फल दिए जाते हैं।
विज्ञापन


पानी में मिलाकर दिया जाएगा ग्लूकोज
अधिकारी ने बताया कि गर्मी अधिक पड़ने पर वन्यजीवों को पानी में ग्लूकोज मिलाकर दिया जाएगा। इससे उनके शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होगा। ग्लूकोज शाकाहारी व मांसाहारी दोनों ही वन्यजीवों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांस की मात्रा कम की जाएगी
अधिकारी ने बताया कि गर्मी में अधिक मांस खाने से वन्यजीवों के शरीर में अधिक गर्मी उत्पन्न हो जाती है। इससे वन्यजीवों को परेशानी होने लगती है। जहां पहले शेर प्रतिदिन 12 किलो मांस खाता था, अब इसकी मात्रा आठ किलो कर दी जाएगी। हालांकि, अन्य तरल पदार्थ भी दिए जाएंगे।


बाड़ों को ठंडा रखने के लिए छिड़का जाएगा पानी
अधिकारी ने बताया कि चिड़ियाघर में वन्यजीवों के बाड़ों को ठंडा रखने के लिए स्प्रिंक्लस का सहारा लिया जाएगा। इसकी मदद से बाड़ों में पानी की छिड़काव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed