फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU Admission: 20 to 27 admissions in colleges even after high special cut off

डीयू एडमिशन : हाई स्पेशल कटऑफ के बाद भी कॉलेजों में 20 से 27 तक दाखिले

Wed, 27 Oct 2021 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Oct 2021 05:19 AM IST
सार

गिने चुने कोर्सेज के लिए ही कॉलेजों ने निकाली है स्पेशल कटऑफ। स्पेशल कटऑफ के दाखिले का अंतिम दिन आज, फीस का भुगतान शुक्रवार तक।

विज्ञापन
DU Admission: 20 to 27 admissions in colleges even after high special cut off
Delhi University

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए स्पेशल कटऑफ के दाखिले मंगलवार को शुरु हो गए। स्पेशल कट ऑफ केहाई रहने के बाद भी कॉलेजों में 20 से 27 तक दाखिले हुए। दरअसल कॉलेजों में गिने-चुने कोर्सेज में ही सीटें खाली होने के कारण दाखिले की रफ्तार कम है।

विज्ञापन


इस कटऑफ में दाखिले के लिए दो दिन मिलने के कारण बुधवार को छात्रों के पास दाखिले के लिए आवेदन का अंतिम दिन है। जबकि छात्र फीस का भुगतान शुक्रवार तक कर सकते हैं। 
विज्ञापन


स्पेशल कट ऑफ में कॉलेजों में सीटों से अधिक दाखिले हो गए, जबकि अभी दाखिले का एक दिन बाकी है। डीयू के आर्यभट्ट कॉलेज में स्पेशल कट ऑफ केपहले दिन कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 25 आवेदन रद किए गए। जबकि कॉलेज ने विभिन्न कोर्सेज में 27 दाखिले मंजूर किए। हिंदी ऑनर्स में सर्वाधिक 9, बीकॉम ऑनर्स में छ:, बीकॉम पास में दो, मैथ्स ऑनर्स में दो, हिस्ट्री ऑनर्स व अन्य कोर्सेज में एक-एक दाखिले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज दाखिला संयोजक राजेश कुमार द्विदी ने कहा कि इस कट ऑफ में केवल उन्होंने ही दाखिला लिया है जिन्होंने पहले तीन कट ऑफ में दाखिला नहीं लिया। कॉलेज की कुल 800 सीटों के लिए तीनों कट ऑफ व स्पेशल कट ऑफ के पहले दिन को मिलाकर 525 दाखिले हो चुकेहैं। 

राजधानी कॉलेज में पहली तीन कट ऑफ में 1189 दाखिले हुए थे। जबकि कॉलेज में 1194 सीटें हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ राजेश गिरी के अनुसार स्पेशल कट ऑफ में 13 दाखिले मंजूर किए गए हैं, जिसमें से सात ने फीस का भुगतान कर दिया। इस तरह से कॉलेज में कुल 1209 दाखिले अब तक हो चुके हैं।


अब बुधवार को इस कट ऑफ के दाखिले का अंतिम दिन है और दाखिले का आंकड़ा और बढ़ जाएगा। वहीं कई कॉलेज मानकर चल रहे हैं कि बीएमएस, बीबीई व बीबीए में दाखिले शुरू होने के बाद चौथी व पांचवीं कट ऑफ में कुछ जगह कुछ सीटें खाली हो सकती हैं। जिससे कि दाखिले के चांस बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed