नशे और रफ्तार का कहर: दिल्ली पुलिस के जवान ने कार से कैब को मारी टक्कर, उड़े परखच्चे, हादसे में चालक की मौत
राहगीरों ने का कहना था कि हादसे में कार ने कई कलाबाजियां खाई थीं। राहगीरों ने कार से चालक को बाहर निकाल लिया था। पीसीआर की मदद से उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पूर्व दिल्ली में शुक्रवार रात नशे और रफ्तार का कहर देखने को मिला। बारापुला एलिवेटेड पुल पर नशे में धुत दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने अपनी कार से एक कैब को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार ने पुल पर कई कलाबाजियां खाई।
गनीमत यह रही कि कार पुल से नीचे नहीं गिरी। लेकिन दुर्घटना में कैब चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गुरु रामदास नगर, सिकंदराराव, आगरा निवासी प्रेमपाल (35) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से कैब चालक का शव निकालकर मोर्चरी पहुंचवाया। आरोपी सिपाही मोहित भारद्वाज (35) को गिरफ्तार कर उसकी महिंद्रा केयूवी-100 कार जब्त कर ली गई। मेडिकल में मोहित के शराब पीकर कार चलाने की पुष्टि हुई है। हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि शुक्रवार रात 10.40 बजे बारापुला पुल से सूचना मिली कि एक कार ने पीछे से सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कैब को टक्कर मार दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों ने का कहना था कि हादसे में कार ने कई कलाबाजियां खाई थीं। राहगीरों ने कार से चालक को बाहर निकाल लिया था। पीसीआर की मदद से उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हादसा नेहरु स्टेडियम से काले खां जाने वाली ओर हुआ था। राहगीरों ने पुलिस को बताया कि आरोपी कार चालक ने बहुत ही तेज रफ्तार से कैब को पीछे से टक्कर मारी थी। टक्कर लगते ही कैब अनियंत्रित होकर पलट गई। कैब ने कई कलाबाजियां खाई। आरोपी की कार भी सड़क पर घूमकर रुक गई। हादसे के बाद आरोपी को मौके से ही दबोच लिया गया।
मूलरूप से गांव बनवाई, जेवर, गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला आरोपी सिपाही मोहित भारद्वाज नई दिल्ली जिले के एमटी सेक्शन (दिल्ली पुलिस की गाड़ियों का रखरखाव रखने वाला विभाग) में तैनात है। इसके पिता हरिओम में भी दिल्ली पुलिस में एसआई हैं। फिलहाल उनकी तैनाती सिक्योरिटी में है। वारदात के समय मोहित अपने घर लौट रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया तो उसके शराब पीने की पुष्टि हुई।
हादसे के बाद जांच के लिए क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस उपायुक्त का कहना है कि मोहित ने तय सीमा से कम शराब पी हुई थी। मामले की जांच छानबीन जारी है।
महिला का दावा लिवइन में उसके साथ रह रहा था प्रेमपाल
आगरा के सिकंदरा का रहने वाले प्रेमपाल का परिवार गांव में रहता था। इसके परिवार में पिता रमेशचंद, मां और एक भाई है। प्रेमपाल का भाई जयपुर में रहता है। वहीं प्रेमपाल दिल्ली में एनसीआर में ओला कैब चलाता था। हादसे के बाद महिपालपुर निवासी एक महिला अनु ने दावा किया कि पिछले करीब आठ साल से प्रेमपाल उसके साथ लिव इन में रह रहा था। उसने महिला से शादी नहीं की थी। पुलिस प्रेमपाल और अनु के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आरपी मीणा ने बताया कि गली नंबर-16 निवासी अनु (28) ने बताया कि दोनों के बीच काफी दिनों दोस्ती थी। बाद में प्रेमपाल ने उसके साथ ही लिव इन में रहना शुरू कर दिया था। वहीं प्रेमपाल के परिजनों का बस इतना कहना था कि उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह अविवाहित था।