फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Downloaded app to increase income, lost 54 thousand on activating

आमदनी बढ़ाने के लिए डाउनलोड किया एप, एक्टिवेट करने पर गंवाए 54 हजार

Fri, 31 Jul 2020 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Downloaded app to increase income, lost 54 thousand on activating
नई दिल्ली। ज्यादा आमदनी के लालच में एक शख्स ने अपने मोबाइल में एप डाउनलोड किया, लेकिन एप एक्टिवेट करने पर उसे अपने गाढ़ी कमाई से हाथ धोना पड़ा। ठगों ने उसके बैंक खाते से 54 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर इंद्रपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पेशे से ड्राइवर इंद्रपुरी के पास स्थित दशघरा गांव निवासी राकेश ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए कुछ दिन पहले मोबाइल में ‘रैपिडो कैप्टन’ नाम का एप डाउनलोड किया था। इस एप से कार बुक होने पर ड्राइवर को किलोमीटर के हिसाब से पैसे देने का दावा किया गया था। राकेश ने एप पर अपना आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और पेन कार्ड अपलोड कर दिया। इसके बाद 24 घंटे में सर्विस शुरू होने का मैसेज आया।
विज्ञापन

पांच दिन बीत जाने के बाद भी सर्विस शुरू नहीं होने पर राकेश ने इंटरनेट के जरिये एप के कॉल सेंटर का नंबर लिया और बात की। कॉलसेंटर वाले ने उससे मोबाइल नंबर और गाड़ी नंबर पूछा और कहा कि वह एक लिंक भेज रहा है, जिसे वह 22 सेकेंड में एक नंबर पर भेेजे। राकेश ने उसके बताए अनुसार किया। कॉलसेंटर वाले ने फिर से एक लिंक भेजने की बात कही और कहा कि उस पर यूपीआई पिन द्वारा एक रुपये ट्रांसफर करे, उसके 24 घंटे बाद सर्विस शुरू हो जाएगी। राकेश ने ऐसा ही किया। राकेश के पास लगातार तीन नंबरों से लिंक आए, जिस पर क्लिक करते ही उसके बैंक खातेे से 54 हजार रुपये निकल गए। राकेश को ठगी का एहसास हुआ और बैंक जाकर अपना खाता ब्लॉक करवाया और पुलिस में शिकायत की। पीड़ित की शिकायत पर इंद्रपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed