फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Double decker volvo bus meets road accident near talkatora chowk in delhi

दिल्ली: तालकटोरा चौक के पास पलटी डबल डेकर वोल्वो बस, किसी के हताहत की सूचना नहीं

Thu, 25 Mar 2021 01:20 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 25 Mar 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Double decker volvo bus meets road accident near talkatora chowk in delhi
तालकटोरा चौक के पास पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के तालकटोरा चौक के पास बग बंधु रोड पर मंगलवार रात को डबल डेकर वोल्वो बस पलट गई थी। बस के पलटने से किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है। बस के मालिक ने शुरू में कहा था कि बस को चोर चुराकर ले गया था और चोर ने बस पलटी है। 
विज्ञापन


नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सच्चाई सामने आई है। नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। नई दिल्ली जिला डॉ. ईश सिंघल ने बताया कि तालकटोरा चौक के पास बस के पलटने की सूचना मंगलवार रात 11.8 बजे मिली थी। 
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो एक डबल डेकर यूपी रजिस्ट्रेशन नंबर की बस पलटी हालत में मिली। पुलिस को मौके पर कोई घायल नहीं मिला। बस राजेन्द्र नगर निवासी ट्रांसपोर्टर अमरजीत सिंह की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस ट्रांसपोर्टर की 15 से 20 बजे रिंज रोड पर राधा स्वामी सत्संग के पास खड़ी होती है। रात को ड्राइवर शंकर रोड पर हेल्पर को बस चलाना सीखा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस सीखने के दौरान बग बंधु रोड पर अचानक ब्रेक लगाने से बस पलट गई। उनको लगा कि बस के नीचे आकर कुछ लोग घायल हो गए हैं। ऐसे पुलिस को ये जानकारी दे दी कि चोर बस को चुराकर ले जा रहा था और चोर ने बस पलट दी। सख्ताई से पूछताछ में ट्रांसपोर्टर ने सारी बात बता दी। पुलिस बस ड्राइवर व कंडेक्टर की तलाश कर रही है। नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्टर को नोटिस दे दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed