फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dont know who I am Why does the former police commissioner want to take action against traffic policemen

पहचाना नहीं मैं कौन हूं: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई क्यों करवाना चाहते हैं पूर्व पुलिस आयुक्त, देखिए

Sun, 30 Oct 2022 07:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 30 Oct 2022 07:37 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि पूर्व आयुक्त ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए उनके ऑपरेटर ने दिल्ली पुलिस के कुछ सीनियर पुलिस अधिकारियों को फोन किया। बताया जा रहा है कि उनके एसओ रहे अधिकारी को भी फोन किया। मगर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ये मामला पुलिस महकमे में चर्चा में है। 

विज्ञापन
Dont know who I am Why does the former police commissioner want to take action against traffic policemen
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त को अपना चालान बचाने के लिए ये कहना पड़ा कि पहचाना नहीं कि मैं कौन हूं। उन्हें ट्रैफिक पुलिस के अभियान के दौरान नई दिल्ली में रोक लिया गया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने दोनों ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की काफी कोशिश की, मगर ऐसा न हो सका।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली जिला ट्रैफिक पुलिस ने इन दिनों मोडिफाई साइलेंसर के खिलाफ अभियान चला रखा है। करीब दो दिन पहले शाहजहां रोड पर ये ड्राइव चल रही थी। तभी दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त अपनी बीएमडब्ल्यू कार से वहां से गुजर रहे थे। उनके साथ उनका बेटा या भतीजा था। 

विज्ञापन

 


तभी दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उनकी कार को रोक लिया। वह कार की जांच करने लगे। तभी पूर्व पुलिस आयुक्त बोले पहचाना नहीं मैं कौन हूं। इस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने जवाब दिया कि पहचान कर क्या करना है। यह सुनकर पूर्व आयुक्त कार से उतर आए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने पूर्व पुलिस आयुक्त को जाने दिया और उनका चालान नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


बताया जा रहा है कि पूर्व आयुक्त ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए उनके ऑपरेटर ने दिल्ली पुलिस के कुछ सीनियर पुलिस अधिकारियों को फोन किया। बताया जा रहा है कि उनके एसओ रहे अधिकारी को भी फोन किया। मगर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ये मामला पुलिस महकमे में चर्चा में है। 

 

कुछ विभागीय लोग दबी जुबान से कह रहे हैं कि पूर्व पुलिस आयुक्त जब तक दिल्ली पुलिस के आयुक्त थे तब  दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों तक की बोलती बंद रहती थी। उनका इतना खौफ था कि कोई पुलिस अधिकारी सादी वर्दी में नहीं रहता था। उनके सख्त बर्ताव से परेशान होकर कई वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली से अपना तबादला कराकर बाहर चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed