फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Donors running kidney rackets used to burn receivers papers

Delhi Kidney Racket: डोनर, रिसीवर के कागजात तक जला देते थे आरोपी, पुलिस ने की दो और आरोपियों की पहचान 

Mon, 06 Jun 2022 05:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 06 Jun 2022 05:31 AM IST
सार

किडनी रैकेट मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी किडनी प्रत्यारोपण के बाद डोनर व रिसीवर दोनों के कागजात तक जला देते थे। इतना ही नहीं पीड़ितों को अस्पताल तक आंखों में पट्टी बांधकर ले जाया जाता था। 

विज्ञापन
Donors running kidney rackets used to burn receivers papers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

किडनी रैकेट मामले में हौजखास थाना पुलिस की जांच में नया खुलासा सामने आया है। जांच में पता लगा है कि आरोपी किडनी प्रत्यारोपण के बाद डोनर व रिसीवर दोनों के कागजात तक जला देते थे। दूसरी तरफ ये भी पता लगा है कि आरोपी अस्पताल तक डोनर को आंखों में पट्टी बांधकर ले जाते थे। पुलिस रिसीवर भेजने वाले मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


खास बात ये है कि किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह को दसवीं पास मास्टरमाइंड कुलदीप उर्फ केडी ऑपरेट करता था। बाकी डॉक्टर उसके अंडर में काम करते थे। मगर अभी तक की जांच में ये बात सामने आई है कि किडनी प्रत्यारोपण के सभी ऑपरेशन सफल हुए हैं। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी किडनी देने वाले के किस लैब में टेस्ट कराए हैं, कौन-कौन से टेस्ट हुए हैं और किडनी किसको दी है आदि सभी कागजात को जला देते थे। ऐसा सबूत मिटाने के लिए करते थे।
विज्ञापन

 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कुछ पीड़ितों को अस्पताल तक आंखों में पट्टी बांधकर ले गए है। ये पीड़ितों को मोबाइल आदि अपने पास रख लेते थे और उसे देते नहीं थे। ये पीड़ित को किडनी लेने से लेकर प्रत्यारोपण तक बाहर नहीं जाने देते थे। ठीक होने के बावजूद उसे बाहर घूमने नहीं निकलने देते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये किडनी प्रत्यारोपण का सैटअप दूर-दराज वाली जगहों पर बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नोएडा व गुरुग्राम में चल रहे थे अस्पताल
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार किडनी रैकेट के आरोपी पहले दूसरे गिरोह के सदस्य थे। इस दूसरे गिरोह ने नोएडा, गुरुग्राम व जयपुर में किडनी प्रत्यारोपण के लिए सेटअप लगा हुआ था। हौजखास पुलिस गिरोह के मास्टरमांइड कुलदीप उर्फ केडी पूछताछ कर पहले गिरोह के बारे में पता कर रही है। कुलदीप ने गिरोह में शामिल डा. सौरभ मित्तल व डा. प्रियांश शर्मा को तनख्वाह पर रखा हुआ था। वह इन दोनों को प्रति किडनी ट्रांसप्लांट का एक-एक लाख रुपये देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed