{"_id":"60f7157b8ebc3e6972446a05","slug":"domestic-help-kidnaps-three-year-old-girl-for-scolding-her-mistress-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मालकिन के डांटने पर घरेलू सहायिका ने तीन साल की बच्ची को किया अगवा, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: मालकिन के डांटने पर घरेलू सहायिका ने तीन साल की बच्ची को किया अगवा, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
Wed, 21 Jul 2021 12:02 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:02 AM IST
सार
जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि आरोपी घरेलू सहायिका की पहचान शिवानी के रूप में हुई। वह मूलत: अलवर राजस्थान की रहने वाली है। सोमवार को पुलिस को तीन साल की बच्ची के अपहरण किए जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के पटेल नगर में एक घरेलू सहायिका ने मालकिन के डांटने पर उसकी तीन साल की बेटी को अगवा कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटेल नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए भिवाड़ी पुलिस की मदद से तिजारा के पास आरोपी महिला को दबोच लिया।
पुलिस ने उसके कब्जे से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बच्ची को नुकसान नहीं पहुंचाती, उसने अपनी मालकिन को सबक सिखाने के लिए घटना को अंजाम दिया।
जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि आरोपी घरेलू सहायिका की पहचान शिवानी के रूप में हुई। वह मूलत: अलवर राजस्थान की रहने वाली है। सोमवार को पुलिस को तीन साल की बच्ची के अपहरण किए जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से घरेलू सहायिका पर अपहरण करने का आरोप लगाया। बच्ची की मां ने बताया कि उसने किसी बात पर घरेलू सहायिका को डांट दिया था। घरेलू सहायिका लगातार बच्ची की मां को बच्ची की हत्या करने की धमकी दे रही थी।

Trending Videos
पुलिस के तकनीकी जांच में पता चला कि घरेलू सहायिका बच्ची को लेकर अपने गांव जा रही है। पुलिस उपायुक्त ने एसएसपी भिवाड़ी, एसएसपी अलवर और एसएसपी सीकर को घटना की जानकारी दी और घरेलू सहायिका का फोटो को साझा किया। पुलिस ने तिजारा के पास आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।